{"_id":"68828c5a14554c689c022737","slug":"morni-raipur-rani-road-in-bad-condition-two-wheeler-drivers-also-have-a-tough-time-travelling-panchkula-news-c-87-1-spkl1029-125054-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: मोरनी- रायपुररानी मार्ग खस्ताहालत, दोपहिया वाहन चालकों का भी सफर मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: मोरनी- रायपुररानी मार्ग खस्ताहालत, दोपहिया वाहन चालकों का भी सफर मुश्किल
विज्ञापन
मोरनी। मोरनी से रायपुररानी जाने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों बदहाल स्थिति में है। सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि राहगीरों और वाहन चालकों के लिए यह रास्ता हादसों का सबब बन चुका है। खासकर बारिश के मौसम में यह समस्या और विकराल हो जाती है। ग्रामीणों की मांग है कि मुख्यमंत्री इस मार्ग का दौरा करें और संबंधित विभाग को निर्देश दें ताकि इस सड़क का नवीनीकरण जल्द हो सके और आमजन को राहत मिल सके।
यह मार्ग रायपुररानी का एकमात्र मुख्य संपर्क मार्ग है, जिससे रोजाना सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। स्कूल बसें, हरियाणा रोडवेज की बसें और आमजन की निजी गाड़ियां इस दलदल बन चुकी सड़क पर मुश्किल से सफर करते हैं। कई जगहों पर सड़क कीचड़ और गड्ढों में तब्दील हो गई है, जिससे दोपहिया वाहन तो क्या, चारपहिया वाहन भी फंस जाते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग इस मार्ग की हालत को लेकर लापरवाह बना हुआ है। कई बार शिकायतें देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। यदि इसी तरह अनदेखी होती रही तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
इस सड़क पर हादसे भी हो चुके
रोजाना सफर करते हैं, लोगों को गड्ढों से बचते-बचाते वाहन निकालते देखा है। कई बार तो हादसे भी होते हैं। यह सड़क अब यात्रा नहीं, जान जोखिम में डालने जैसा महसूस कराती है।- विजय, स्थानीय निवासी