फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Morni Polytechnic student attacked, Faridabad resident student seriously injured

Panchkula News: मोरनी पॉलिटेक्निक छात्र पर हमला, फरीदाबाद निवासी छात्र गंभीर रूप से घायल

Wed, 14 May 2025 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Morni Polytechnic student attacked, Faridabad resident student seriously injured
मोरनी। बैहलों स्थित पॉलिटेक्निक संस्थान के एक छात्र पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया, जिससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र की पहचान आदित्य निवासी फरीदाबाद के रूप में हुई है जो मोरनी में रहकर पॉलिटेक्निक की पढ़ाई कर रहा है।
विज्ञापन


बैहलों गांव के पास पांच से छह हमलावर ऑल्टो 800 कार में सवार होकर लाठी-डंडों के साथ आए थे। उन्होंने आते ही आदित्य पर हमला कर दिया। इस हमले में आदित्य के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिसके चलते उसके सिर में 10 से 12 टांके लगाए गए हैं। इसके अलावा उसकी उंगली में भी गहरी चोट लगी है।
विज्ञापन




हमले के दौरान आदित्य को बचाने आए एक अन्य युवक पर भी हमलावरों ने हमला कर दिया। घटना के बाद घायल आदित्य को उसके साथी छात्रों ने संस्थान में पहुंचाया, जहां से एंबुलेंस की सहायता से उसे मोरनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे पंचकूला रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




घटना की सूचना पुलिस को मिल चुकी है, लेकिन खबर लिखे जाने तक पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हमलावरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed