फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Morni-Panchkula road collapsed due to heavy rain, vehicular movement in danger

Panchkula News: भारी बारिश में मोरनी-पंचकूला सड़क मार्ग धंसा, वाहनों की आवाजाही को खतरा

Mon, 18 Aug 2025 01:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Morni-Panchkula road collapsed due to heavy rain, vehicular movement in danger
मोरनी। शनिवार रात ओर रविवार को हुई भारी बारिश ने मोरनी इलाके में जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। मोरनी-पंचकूला सड़क मार्ग पर कई जगह सड़क धंस गई है। जगह-जगह झाड़ियां सड़क पर फैलने से मार्ग बेहद संकरा हो गया है जिससे आवाजाही में वाहनों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क का रखरखाव समय पर नहीं होने के कारण बारिश में सड़क और भी खतरनाक हो गई है। कई जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिनमें पानी भर जाने से दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। केवल मुख्य मार्ग ही नहीं, मोरनी क्षेत्र के लोकल रूट्स की हालत भी दयनीय हो चुकी है। गांव से कस्बों को जोड़ने वाले रास्तों पर जगह-जगह मिट्टी खिसकने और जलभराव की समस्या सामने आई है। ग्रामीणों का कहना है कि छोटे वाहन तो किसी तरह निकल जाते हैं, लेकिन बड़े वाहन न जाने से स्कूल जाने वाले बच्चों और कामकाजी लोगों को बेहद परेशानी हो रही है। सबसे अधिक नुकसान गांवों के कच्चे रास्तों को हुआ है। कच्चे रास्ते दलदल का रूप ले चुके हैं
विज्ञापन




घग्गर नदी और नाले उफान पर

मोरनी की पहाड़ियों में हो रही लगातार बारिश के कारण घग्गर नदी पूरी तरह उफान पर है। नाले में बहाव काफी तेज है। अचानक बढ़े पानी के बहाव से खेतों और आसपास की बस्तियों पर खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




किसानों की फसलों को भारी नुकसान

भारी बारिश का सबसे बड़ा असर किसानों पर पड़ा है। खेतों में खड़ी मक्की और सब्जियों की फसलें पानी में डूब गई है। किसानों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश से फसलें गलने लगी हैं जिससे भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed