फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Morni buzzes with tourists, tourists are enjoying boating fiercely

मोरनी पर्यटकों से गुलजार, सैलानी जमकर ले रहे बोटिंग का लुत्फ

Tue, 15 Jun 2021 01:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Morni buzzes with tourists, tourists are enjoying boating fiercely
मोरनी। हरियाणा के एकमात्र पर्यटन स्थल पर एक बार फिर पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगी है। इसका मुख्य कारण टिक्कर ताल में बोटिंग और एडवेंचर पार्क का खुलना है। इसके बाद से सैलानी बोटिंग और घूमने का मजा यहां पर जमकर मजा ले रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर सैलानियों के आने से पर्यटन क्षेत्र से जुडे़ व्यवसायियों के चेहरे खिले हैं। बीते शुक्रवार से ही यहां पर सभी गेस्ट हाउस और होटल फुल हैं।
विज्ञापन

बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर और लॉकडाउन के कारण यहां पर सैलानी आना बंद हो गए थे। सभी होटल और गेस्ट हाउस खाली थे, लेकिन अब धीरे-धीरे हालात सामान्य होने लगे हैं। वहीं दूसरी ओर पर्यटकों की संख्या बढ़ने का दूसरा कारण हरियाणा सरकार की ओर से मोरनी को पर्यटन के क्षेत्र में उभारने के लिए उठाए गए कदम हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि पैराग्लाइडिंग की तरह कुछ ऐसी एक्टिविटी शुरू की जानी चाहिए, जिससे सैलानियों का इस रूख बढ़े। इससे स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्राप्त होगा।
विज्ञापन

मोबाइल नेटवर्क व पेट्रोल पंप सैलानियों के लिए बाधा
इलाके के मौजूदा सरपंच, जिला परिषद सदस्यों का मानना है कि क्षेत्र में कमजोर मोबाइल नेटवर्क और पेट्रोल पंप की कमी भी सैलानियों के लिए सबसे बड़ी समस्या बनकर उभरती है। पहाड़ी क्षेत्र होने के चलते यहां पर गेस्ट हाउसों में रुकने वाले लोगों को अक्सर मोबाइल नेटवर्क की समस्या का सामना करना पड़ता है। इससे उनके व्यापार का नुकसान होता है और वह दोबारा इस ओर आने से बचते हैं। सरकारी मोबाइल नेटवर्क कंपनियों के अलावा प्राईवेट कंपनियों के टावरों की संख्या को बढ़ाया जाना चाहिए ताकि ग्रामीणों व सैलानियों को परेशानियों का सामना न करना पडे़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed