फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   More than a thousand Mai Bharat Aapda Mitras will be deployed for relief work in Punjab and Himachal

Panchkula News: पंजाब और हिमाचल में राहत कार्यों के लिए हजार से अधिक माई भारत आपदा मित्र होंगे तैनात

Sun, 07 Sep 2025 02:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
More than a thousand Mai Bharat Aapda Mitras will be deployed for relief work in Punjab and Himachal
चंडीगढ़। केंद्रीय युवा कार्यक्रम, खेल, श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने नई दिल्ली स्थित माई भारत मुख्यालय में एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथाॅरिटी (एनडीएमए) द्वारा प्रशिक्षित 1,000 से अधिक माई भारत आपदा मित्रों को बाढ़ प्रभावित पंजाब और हिमाचल प्रदेश राज्यों में राहत और बचाव कार्यों में सक्रिय रूप से सहायता के लिए तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन


डॉ. मांडविया ने बताया कि ये युवा स्वयंसेवक मिलकर यह सुनिश्चित करेंगे कि आपूर्ति और आवश्यक सेवाएं उन दूर-दराज के गांवों तक पहुंचें, जो प्राकृतिक आपदा का सामना कर रहे हैं। इन युवाओं द्वारा दी जा रही सहायता इस बात का प्रमाण है कि कैसे माई भारत ने राष्ट्र निर्माण के लिए व्यापक पैमाने पर युवाओं को संगठित करने में मदद की है।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने निर्देश दिया कि प्रभावित समुदायों को समय पर और प्रभावी राहत प्रदान करने के लिए जिला युवा अधिकारियों के साथ-साथ माई भारत के स्वयंसेवकों को जिला मजिस्ट्रेटों के साथ निकट समन्वय में काम करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


2023 में लॉन्च किया गया, मेरा युवा भारत (माई भारत) एक प्लेटफार्म है जिसे स्वयंसेवा और नेतृत्व के अवसरों के माध्यम से युवाओं को जोड़ने, उन्हें संगठित करने और सशक्त बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। 1.7 करोड़ से ज्यादा युवा इस प्लेटफॉर्म पर पहले ही पंजीकरण करा चुके हैं और सड़क सुरक्षा, मतदाता जागरूकता, पर्यावरणीय स्थिरता और राष्ट्र निर्माण के अन्य प्रमुख क्षेत्रों पर राष्ट्रीय अभियानों में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed