फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   More than 1.8 lakh SIMs issued with fake documents got blocked

Panchkula News: नकली दस्तावेजों से जारी किए गए 1.8 लाख से अधिक सिम करवाए ब्लॉक

Fri, 26 May 2023 12:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
More than 1.8 lakh SIMs issued with fake documents got blocked
चंडीगढ़। नकली दस्तावेजों के आधार पर सिम कार्ड जारी करने करने के मामले में पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की ही है। फर्जी दस्तावेजों के सहारे जारी करवाए गए 1.8 लाख से अधिक सिम कार्ड ब्लॉक किए गए। जांच में यह भी बात सामने आई है कि एक फोटो से नाम बदलकर 500 से अधिक सिम जारी करवाए गए थे। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि दूरसंचार विभाग ने नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की क्योंकि अधिकांश साइबर अपराधों और राष्ट्र-विरोधी कार्रवाई नकली सिम के सहारे होती है। इस मामले गत तीन दिनों में 17 लोगों को गिरफ्तार कर धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत 52 एफआईआर दर्ज की हैं। विशेष डीजीपी आंतरिक सुरक्षा आरएन डोके ने कहा कि उन्होंने दूरसंचार विभाग और दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के साथ कई मीटिंग कीं। पुलिस महानिरीक्षक काउंटर इंटेलिजेंस राकेश अग्रवाल को एक नोडल अधिकारी बनाया गया है और नकली दस्तावेजों द्वारा जारी किए गए सिम कार्ड की पहचान करने का अभियान शुरू किया गया है। विशेष डीजीपी ने खुदरा विक्रेताओं को भी चेतावनी दी है कि नियमों का पालन न करने के मामले में कठिन कार्रवाई की जाएगी। काउंटर इंटेलिजेंस विंग की विशेष टीमों की पहचान जिला पुलिस के साथ की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed