{"_id":"62991c782a416e614f6127ee","slug":"moosewala-was-told-gangster-by-sukhbir-captain-and-chugh-aap-panchkula-news-pkl452530914","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूसेवाला को सुखबीर, कैप्टन और चुघ ने बताया था गैंगस्टर : आप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूसेवाला को सुखबीर, कैप्टन और चुघ ने बताया था गैंगस्टर : आप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने कहा है कि विपक्षी नेताओं ने सिद्धू मूसेवाला की मौत पर गंदी राजनीति की। कंग ने गायक की मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सिद्धू मूसेवाला ने अपने गीतों के माध्यम से देश-विदेश में पंजाबी कल्चर का मान बढ़ाया और बहुत कम उम्र में इतनी सफलता और शोहरत अर्जित की। ऐसी प्रसिद्ध शख्सियत की मृत्यु पर राजनीति करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
वीरवार को पार्टी मुख्यालय में कंग ने मीडिया के सामने अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल, पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और भाजपा नेता तरुण चुघ की पुरानी वीडियो, जिसमें वे सिद्धू मूसेवाला को गैंगस्टर बोल रहे थे, दिखाते हुए कहा कि जो लोग पहले मूसेवाला को गैंगस्टर कहते थे, उनकी मौत पर हमदर्द बनने का ड्रामा कर रहे हैं। कंग ने कहा कि पंजाब में जो गैंगस्टर का मुद्दा उठा रहे हैं, उन गैंगस्टरों को आम आदमी पार्टी ने नहीं बनाया बल्कि पिछली सरकारों में बैठे भ्रष्ट नेताओं ने अपने स्वार्थ के लिए बनाया है। उन्होंने कहा कि क्राइम, क्रिमिनल और गैंगस्टर कल्चर का मान सरकार पंजाब से सफाया करेगी। एक भी दोषी बच नहीं पाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद भी इस मामले की रिपोर्ट ले रहे हैं। जल्द ही सबूतों के साथ सारे दोषियों और साजिशकर्ताओं के नाम सामने आएंगे।