फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Monthly allowance of Rs 1000 started for disabled employees: Baljit Kaur

दिव्यांग मुलाजिमों के लिए 1000 रुपये मासिक भत्ता शुरू : बलजीत कौर

Wed, 04 Jan 2023 08:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
Monthly allowance of Rs 1000 started for disabled employees: Baljit Kaur
चंडीगढ़। पंजाब सरकार की तरफ से सभी दिव्यांग अधिकारियों और कर्मचारियों को 1000 रुपये प्रति महीना विकलांग भत्ता 1 जनवरी, 2023 से लागू कर दिया गया है। सरकार की तरफ से बुजुर्गों, विधवा व बेसहारा महिलाओं, आश्रित बच्चों और दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने और उनका सामाजिक व आर्थिक स्तर ऊंचा उठाने के लिए दी जा रही पेंशन के तुरंत भुगतान के लिए सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (पीएफएमएस) लागू की गई है। चालू वित्त वर्ष के दौरान 30.73 लाख लाभार्थियों को 4025.28 करोड़ रुपये की पेंशन की अदायगी की जा चुकी है।
विज्ञापन

प्रदेश की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने मंगलवार को बयान जारी कर बताया कि पंजाब में पेंशन अदायगी में पारदर्शिता लाने और तुरंत अदायगी के लिए पीएफएमएस लागू की गई है। गौरतलब है कि बुढ़ापा पेंशन और अन्य वित्तीय सहायता स्कीमों के अधीन लाभार्थियों को 1500 रुपये प्रति माह पेंशन दी जाती है। पेंशन स्कीमों के तहत नवंबर 2022 तक 1.88 लाख नए पेंशन केस मंजूर किए जा चुके हैं। पंजाब सरकार की तरफ से आंगनबाड़ी वर्करों द्वारा पेंशन संबंधी सर्वे करवाया गया था, जिसके अनुसार मृतक 90248 लाभार्थियों में से 55082 के वारिसों से लगभग 15 करोड़ रुपये की रिकवरी की जा चुकी है।
विज्ञापन

राज्य के दिव्यांगों को पंजाब सरकार की सभी स्कीमों और सेवाओं का लाभ एक ही कार्ड के जरिये देने के लिए यूनिक डिस्एबिलिटी आईडेंटटी कार्ड जनरेट किए गए हैं। इनका डेटाबेस राष्ट्र स्तर पर तैयार किया जा रहा है। दिव्यांग व्यक्ति को विलक्षण दिव्यांगता पहचान पत्र जारी करने के मद्देनजर राज्य के 102 अस्पतालों में ‘यूनिक आईडी फॉर पर्सन विद डिस्एबिलिटी प्रोजेक्ट’ लागू किया गया है। राज्य के दिव्यांगों को 2.97 लाख यूडीआईडी कार्ड जारी किए जा चुके हैं और भारत सरकार की तरफ से साझा की गई दैनिक रिपोर्ट के अनुसार पंजाब राज्य को 11वां दर्जा हासिल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोषण अभियान भी पंजाब के सभी जिलों में लागू किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य कुपोषण, अनीमिया और जन्म के समय बच्चों के कम भार की दर को घटाना है। इस अभियान के जरिये कम्युनिटी बेस्ड इवेंट के तहत हर महीने 14 और 28 तारीख को लाभार्थियों को पोषण और सेहत के बारे में सुपोषण गोद भराई, अन्नप्राशन दिवस और वजन त्योहार आदि मनाकर जागरूक किया जाता है। लगभग 11,12,814 लाभार्थियों को पोषण ट्रैकर पर रजिस्टर्ड किया गया है। पंजाब द्वारा बढ़िया प्रदर्शन करने पर पोषण पखवाड़ा और पोषण माह योजना में क्रमश: छठा और सातवां स्थान हासिल मिला है। पंजाब की सभी महिलाओं को सूबे में पंजाब रोडवेज ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन, पंजाब रोडवेज की बसों (पनबस) समेत सरकारी मालकी वाली बसों में मुफ्त बस यात्रा का लाभ दिया जा रहा है। चालू वित्तीय साल के दौरान 310 करोड़ रुपये परिवहन विभाग को ट्रांसफर किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed