{"_id":"66f04a4742acb8f1470a3b02","slug":"monsoon-weak-39-mm-less-rain-even-in-the-month-of-september-pkl-office-news-c-16-1-pkl1082-523364-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: मानसून कमजोर, सितंबर माह में भी 39 एमएम कम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: मानसून कमजोर, सितंबर माह में भी 39 एमएम कम बारिश
विज्ञापन
पूरे मानसून सीजन में औसत से 27एमएम कम, 24 से करवट ले सकता मौसम
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब समेत पूरे उत्तर भारत में मानसून सीजन खत्म होने वाला है, लेकिन इस बार पूरा सीजन मानसून कमजोर रहा है। इसी का नतीजा है कि अब तक सीजन में औसत से 27 फीसदी काम बारिश हुई है।
राज्य में मानसून सीजन के दौरान साधारण 420 एमएम बारिश होने की संभावना रहती है, जबकि इस बार सिर्फ 308 एमएम बारिश ही दर्ज की गई है। इसी तरह अब तक सितंबर माह में भी 39 एमएम बारिश कम हुई है। मौसम विभाग के अनुसार 24 सितंबर से मौसम कुछ करवट ले सकता है। 24 सितंबर से राज्य के कुछ जगहों में हल्की बारिश दस्तक दे सकती है, जो 28 सितंबर तक जारी रह सकती है।
पिछले 24 घंटे के दौरान भी मौसम शुष्क रहा है। रविवार को तापमान में 0.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन अभी भी यह औसत से 1.6 डिग्री ऊपर बना हुआ है। समराला में सबसे अधिक 37.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। इसी तरह अगर न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो इसमें 0.7 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है और यह औसत से 3.6 डिग्री ऊपर बना हुआ है। संगरूर में सबसे कम 23.2 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
इसी तरह अगर राज्य के अन्य जिलों की बात की जाए तो फतेहगढ़ साहिब में 36.2 डिग्री, पटियाला में 35.7, पठानकोट में 35.5, लुधियाना में 35.2, अमृतसर में 34.3, गुरदासपुर में 35 और मोहाली में 36.2 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।