फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Monsoon: relief will be provided with problems

मानसून : राहत के साथ मिलेगी समस्याओं की सौगात

Sat, 27 Jun 2020 11:42 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Monsoon: relief will be provided with problems
पंचकूला। इस मानसून में शहर के लोगों को राहत के साथ परेशानी की सौगात ज्यादा मिलेगी। हल्की सी बारिश में तालाब बनने वाली गलियों और सड़कों की सफाई का काम प्रशासन द्वारा अभी तक नहीं करवाया गया है। रोड गलियों, नालियों, मैनहोल आदि की सफाई का टेंडर अभी तक किसी भी ठेकेदार को अलाट नहीं होने से लोगों में नाराजगी के साथ डर भी है कि बारिश होते ही निचले क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो जाएंगे। लोगों के घरों, दुकानों में बरसाती पानी घुसने से भारी नुकसान होगा। रेजिडेंट्स एसोसिएशन द्वारा कई बार प्रशासन से मांग भी की गई है लेकिन हालात जस के तस हैं।
विज्ञापन

फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आरपी मल्होत्रा और वरिष्ठ उपप्रधान भारत हितैषी ने हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता से मांग की है कि वह पंचकूला नगर निगम प्रशासक को तुरंत निर्देश दें कि शहर की तमाम रोड गलियों और नालियों की सफाई जल्द से जल्द करवाई जाए। उनका कहना है कि मानसून लगभग दस्तक दे चुका है। कहीं ऐसा ना हो कि पिछले वर्ष की भांति इस साल भी पंचकूला के निचले क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो जाए। इनका कहना है कि कितने आश्चर्य की बात है कि बारिश का मौसम शुरू हो गया है, और रोड गली, नालियों, मैनहोल आदि की सफाई का टेंडर अभी किसी भी ठेकेदार को अलाट नहीं किया गया है। फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट्स एसोसिएशन के वरिष्ठ उपप्रधान भारत हितैषी ने नगर निगम प्रशासन के इस उदासीन रवैये पर रोष जताकर कहा है कि रोड गलियों और नालियों की सफाई का टेंडर तो अप्रैल माह में ही अलॉट कर दिया जाना था, ताकि मई और जून में सारे पंचकूला की रोड, गलियों की सफाई पूरी हो जाती।
विज्ञापन

यहां घुसता है बारिश का पानी
फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट्स एसोसिएशन के उप प्रधान एचसी गेरा के अनुसार सेक्टर-10 में निचले क्षेत्र के मकान नंबर 465 से 486 तक 30 वर्षों से बारिश में 4 से 5 फुट पानी घरों में घुस जाता है और लोगों का सामान खराब हो जाता है। सेक्टर-8 के मकान नंबर 527 से 537 और मकान नंबर 832 से 844 तक के क्षेत्र में बारिश के पानी की निकासी रोड गलियों से ना होने के कारण बारिश का पानी घरों में घुस जाता है। 15 सालों से यह हालात हर बारिश में पैदा हो जाते हैं। उप प्रधान योगेंद्र कावत्रा ने बताया कि सेक्टर-20 की सोसायटी नंबर 104 आई, 104जी 105, 106, 107, 108 के क्षेत्रों में रोड गलियां जाम होने के कारण बारिश के दिनों में ये सोसायटी तालाब बन जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम जल्द करे व्यवस्था
संगठन मंत्री बीआर मेहता का कहना है कि सेक्टर-25 में बारिश के दिनों में जलभराव की समस्या हर साल बनी रहती है। यहां कुछ क्षेत्रों में रोड गली ही नहीं बनी है। हर समय रोड गलियों की समुचित सफाई नहीं होने की वजह से जलभराव हो जाता है। इन सभी पदाधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष से मांग की है कि नगर निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली को दुरुस्त कर प्रशासक को निर्देश दें कि रोड गलियों का पेंडिंग टेंडर जल्द कराए जाएं और रोड गलियों की सफाई तुरंत प्रभाव से हो। यदि इस साल बरसात के कारण लोगों को बाढ़ की स्थिति का सामना करना पड़ा, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी।

निगम को जल्द निर्देश किया जाएगा
मुझे अभी तक फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट्स एसोसिएशन का कोई मांग पत्र नहीं मिला है। यह रूटीन प्रोसेस है। जल्द ही इस बारे में निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा। - ज्ञानचंद गुप्ता, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed