फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Monsoon rains increase the number of skin allergy patients, doctors say- wet clothes increase infection

Panchkula News: मानसून की बारिश के स्किन एलर्जी के मरीज बढ़े, डाॅक्टर बोले- गीले कपड़े बढ़ाते हैं संक्रमण

Tue, 12 Aug 2025 12:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Monsoon rains increase the number of skin allergy patients, doctors say- wet clothes increase infection
पंचकूला। मानसून की बारिश में स्किन एलर्जी, रेशेज, खुजली और फंगल इंफेक्शन के मामले तेजी से बढ़ गए हैं। सिविल अस्पताल में रोजाना इन बीमारियों के तीन सौ मरीज आ रहे हैं। इसमें स्किन मेंं इंफेक्शन के सौ मामले आ रहे हैं। इसमें सबसे ज्यादा मरीज नमी, पसीना और गदंगी के संपर्क से बढ़े हैं।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल सेक्टर -6 के स्किन हेड डिपार्टमेंट के डॉ. संदीप साहनी ने बताया कि बारिश में हवा में नमी का स्तर बहुत ज्यादा होता है जिससे त्वचा जल्द गीली हो जाती है, इससे बचें। ऐसे में स्किन पर फंगस या बैक्टीरिया पनपने लगते हैं और त्वचा से जुड़ी समस्याएं शुरू हो जाती हैं। इसी वजह से रिंगवर्म (दाद), एथलीट्स फुट जैसे फंगल संक्रमण मानसून में तेजी से फैलते हैं। खासकर जब शरीर की सफाई ठीक से नहीं होती या बार-बार कपड़े गीले होते हैं, तब ये संक्रमण और बढ़ जाता है।
विज्ञापन


इस मौसम में इसलिए होती है स्किन एलर्जी
डॉ. संदीप साहनी ने बताया कि मानसून में धूल-मिट्टी और खराब पानी के जरिये कीटाणु हमारे संपर्क में आते हैं। साथ ही इस मौसम में कीड़े-मकोड़े और बैक्टीरिया भी ज्यादा एक्टिव हो जाते हैं। मरीजोंं को नमी के कारण पसीने से एलर्जिक रिएक्शन भी हो सकता है, जिसमें लाल चकत्ते, जलन या सूजन जैसे लक्षण दिखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह से स्किन एलर्जी से करें बचाव
- मानसून में त्वचा को सूखा और साफ रखें।
- गीले कपड़े तुरंत बदलें और शरीर को अच्छी तरह सुखाएं, खासकर उन हिस्सों को जहां नमी ज्यादा रहती है।
- टाइट कपड़े पहनने से बचें क्योंकि ये पसीना सोखने की बजाय स्किन को ज्यादा गीला रखते हैं
- पाउडर या एंटी-फंगल क्रीम का इस्तेमाल करें अगर पसीना ज्यादा आता है।
- नहाने के बाद उंगलियों के बीच और जांघों के पास त्वचा को पूरी तरह सुखाना न भूलें।
- बारिश में भीगने के बाद तुरंत नहाएं और साफ कपड़े पहनें।
- स्किन पर लाल धब्बे, खुजली, बदबूदार पसीना या छाले बन रहे हैं तो तुरंत त्वचा रोग विशेषज्ञ से सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed