{"_id":"685325babb294695550e153e","slug":"monsoon-is-upon-us-careless-corporation-dug-a-raw-drain-near-the-railway-line-panchkula-news-c-87-1-pan1001-123785-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: मानसून सिर पर... लापरवाह निगम ने रेलवे लाइन के पास ही खोद डाला कच्चा नाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: मानसून सिर पर... लापरवाह निगम ने रेलवे लाइन के पास ही खोद डाला कच्चा नाला
विज्ञापन
पंचकूला। मानसून सिर पर है, इसके बावजूद नगर निगम ने बड़ी लापरवाही करते हुए बरसाती पानी की निकासी के लिए रेलवे लाइन के पास ही ट्रैक के पास तक कच्चा नाला खोद डाला है। इससे जहां ट्रैक से गुजर रही किसी भी ट्रेन के लिए खतरा पैदा हो गया है, वहीं सेक्टर-19 के घरों तक पानी पहुंचने का अंदेशा बन गया है। जबकि इस पर पीएमडीए और नगर निगम का ध्यान देना चाहिए था। इसकी सूचना मिलने पर रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने इस काम को तुरंत रोकने के लिए कहा। पहले नगर निगम ने बरसाती पानी की निकासी के लिए रेलवे लाइन के बिल्कुल पास कच्चा नाला खोद दिया था। अब वहां बरसाती पानी की निकासी के लिए पीएमडीए आधी अधूरी पाइपलाइन डाल रहा है। अगर इस रास्ते से बरसात के दिनों में सीधा बरसाती पानी छोड़ा गया तो सेक्टर के हजारों लोगों के साथ रेलवे लाइन के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने रेलवे के सीनियर डीसीएम को भी दी थी। जिसका संज्ञान लेते हुए उन्होंने मामले की जांच के लिए बुधवार को इंजीनियरिंग विंग से अंकुर यादव सहित अन्य अधिकारियों को मौके पर जांच के लिए भी भेजा था। जांच के बाद रेलवे अधिकारियों ने सीनियर डीसीएम को रिपोर्ट देंगे। इसके अलावा पीएमडीए और नगर निगम के अधिकारियों से भी बात करेंगे की रेलवे लाइन के पास से कच्चे नाले में पानी न बहाया जाए। इससे रेलवे ट्रैक को खतरा हो सकता है।
बरसाती नाले में बहा रहे सीवरेज का पानी
सेक्टर-19 निवासी देवराज शर्मा ने बताया कि बरसाती पानी की निकासी के लिए बनाए गए नाले में सीवरेज का पानी बहाया जा रहा है। मानसून आने के बाद हर बार की तरफ सेक्टर के अंदर लोगों के घरों में बरसाती पानी के साथ सीवरेज का गंदा पानी भी भरेगा। उन्होंने बताया कि बरसाती पानी भरने से हर साल लोगों का लाखों रुपये का सामान बर्बाद होता है। उन्होंने बताया कि सीवरेज और मानसून का पानी इसी नाले में छोड़ा गया तो इससे रेलवे लाइन को भी खतरा हो सकता है। जिसका जांच रेलवे के अधिकारी कर रहे हैं। उन्होंने मामले की शिकायत वीरवार को पंचकूला उपायुक्त मोनिका गुप्ता और रेलवे के डीआरएम को भी लिखित में दी जाएगी।
एक प्लाॅट मालिक के फायदे के लिए डाली पाइपलाइन, चार माह से स्लिप रोड बंद
सेक्टर-19 निवासी एमएच खान ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र फेस-2 के एक प्लॉट मालिक को फायदा पहुंचाने के लिए पीएमडीए की ओर से पाइपलाइन डाली जा रही है। क्योंकि बरसात के चलते उसके प्लॉट में पानी भर गया है। जब तक प्लॉट का पानी खाली नहीं होगा, काम शुरू नहीं पाएगा। अभी उसका काम बंद पड़ा है। वहीं एक प्लॉट के काम के चलते पिछले छह माह से स्लिप रोड भी बंद पड़ी। इसका संज्ञान कोई भी विभाग नहीं ले रहा है। सेक्टर-19 में जल भराव से लोग परेशान हैं। इस ओर किसी भी विभाग का ध्यान नहीं है।
विज्ञापन
कोट
सेक्टर-19 अंडरपास के पास से निकलने वाले इस नाले का पूरी टीम के साथ दौरा किया गया है। नाले का डायरेक्शन सही नहीं है। पंचकूला उपायुक्त को इस नाले को दूसरी ओर से डायवर्ट करने के लिए पत्र लिखूंगा। -साहिल हंस, सीनियर कॉमर्शियल इंजीनियर रेलवे