फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Monsoon has started but roads are jammed, water is filled on the roads, even the drainage system is not working properly

Panchkula News: मानसून शुरू लेकिन रोड गली जाम, सड़क पर पानी भरा, ड्रेनेज सिस्टम तक ठीक नहीं

Mon, 07 Jul 2025 01:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Monsoon has started but roads are jammed, water is filled on the roads, even the drainage system is not working properly
पंचकूला। मानसून की बारिश शुरू हो चुकी है लेकिन अभी तक प्रशासन, नगर निगम, पीएमडीए की ओर से रोड-गली साफ नहीं करवाई जा सकी है। रोड-गली साफ नहीं होने और ड्रेनेज सिस्टम ठीक नहीं होने से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह गटर के ढक्कन भी अभी तक खुले हैं। इस तरह के हालात पर विभाग के अधिकारियों की ओर से मीटिंग की गई लेकिन जमीनी स्तर पर समस्या का समाधान नहीं किया जा सका है। रविवार को सुबह बारिश आधे घंटे हुई। बारिश के बाद इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 और 2 सहित सेक्टर-17, 18, 19, 20 सहित अन्य जगहों पर रोड गली जाम हो गई। पंचकूला सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान एसके नैय्यर ने बताया कि हर साल रोड गलियों की सफाई नहीं होती है। सफाई नहीं होने के कारण रोड पर पानी भर जाता है। इस समस्या को लेकर पंचकूला नगर निगम कमिश्नर, मेयर, डीसी सहित सभी को पत्र लिखा है। इसके बाद भी इस समस्या का निदान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


खुले सीवर और ड्रेनेज सिस्टम को ढका जाएगा
नगर निगम और पीएमडीए के एरिया में आने वाले सभी कामों को पूरा किया जा रहा है। जहां भी सीवर और ड्रेनेज सिस्टम खुला मिलेगा उसे जल्द ही ढक्कन से ढका जाएगा। इसके अलावा विभाग की ओर से सभी जगह पर सीवर को साफ करने का काम पूरा किया जा रहा है। - अपराजिता, कमिश्नर, नगर निगम, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed