फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Monkey bites six-year-old girl on thigh

Panchkula News: छह वर्षीय बच्ची को जांघ पर बंदर ने काटा

Fri, 24 Mar 2023 01:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Monkey bites six-year-old girl on thigh
माई सिटी रिपोर्टर पंचकूला। घग्गर पार के सेक्टरों में बंदर के आतंक से लोग परेशान हैं। वीरवार को सुबह सेक्टर -25 में घर के बाहर खेल रही बच्ची को बंदर ने जांघ पर काट लिया। उस उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। बच्ची को इंजेक्शन लगाने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जानकारी के मुताबिक छह साल की बच्ची सृष्टि अपने घर के सामने खेल रही थी। तभी अचानक बंदरों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। इस झुंड में करीब 10 बंदर थे। हमले में छह वर्षीय बच्ची घबराकर गिर गई। गिरने के बाद एक बंदर ने उसकी जांघ में काट लिया। बच्ची की चीख पुकार के बाद पड़ोसियों ने उसे बचाया और अभिभावक को जानकारी दी। इस घटना के बाद सेक्टर के स्थानीय लोग घबराए हैं। बंदरों का आतंक सेक्टर के घरों में बना हुआ है। आए दिन बंदर बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों पर हमले कर देते हैं। इसके लिए निगम को कई बार शिकायत भी दी गई है। इसके बाद इस पर कोई काम नहीं किया गया है। सेक्टर -25 निवासी पुष्पा सिगरोहा ने बताया कि पिछले साल मई में पंचकूला उपायुक्त महावीर कौशिक और नगर निगम के कमिश्नर को शिकायत दी गई थी। लेकिन इसके बाद भी इस पर कोई सुनवाई नहीं हुई। पुष्पा ने बताया कि दो दिन पहले भी पार्क में खेल रहे बच्चे को बंदरों ने घेर लिया था और उसका सामान छीन लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed