फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Monali mesmerized the audience by presenting Allah Duhai Hai, Betabi Chaayi Hai...

Panchkula News: अल्लाह दुहाई है, बेताबी छाई है... की प्रस्तुति देकर मोनाली ने दर्शकों का मोहा मन

Sun, 23 Feb 2025 02:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Monali mesmerized the audience by presenting Allah Duhai Hai, Betabi Chaayi Hai...
चंडीगढ़। रोज फेस्टिवल के दूसरे दिन शनिवार की शाम बॉलीवुड गायिका मोनाली ठाकुर के नाम रही। इस शाम को रंगमयी बनाने के लिए मोनाली ने अपने हिट नंबर पर ऐसी प्रस्तुति दी कि वहां उपस्थित हर कोई उनकी आवाज का दीवाना हो गया।
विज्ञापन

इस सिंगर को सुनने के लिए काफी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। इनमें खास तौर पर हिमाचल के लोग भी शामिल रहे, जोकि गानों को लेकर काफी उत्साहित दिखाई दिए। मोनाली ठाकुर ने इस शाम की शुरुआत अपने बेहतरीन गाने... अल्लाह दुहाई है, बेताबी छाई है मुश्किल जुदाई है... से की। इससे वहां उपस्थित दर्शक भी झूमने लगे। इसके बाद मोनाली ने संवार लूं हवा के झोंके, आज मौसमों से रूठ गए... गाने पर प्रस्तुति दी। इसके बाद यह मोह-मोह के धागे तेरी उंगलियों से जा उलझे... और इसके बाद अन्य गानों पर प्रस्तुतियां देकर वहां उपस्थित हर किसी को अपना फैन बना लिया
विज्ञापन

गायिका स्टेज पर गानों पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दे रही थी और दर्शक उन्हें लाइव परफॉरमेंस करते हुए देख कर अपने-अपने मोबाइल कैमरों में कैद करने में जुटे हुए थे। इसमें युवाओं की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed