{"_id":"6000abbe8ebc3e34062442e8","slug":"mohammad-mobin-s-murder-accused-arrested-pkl-office-news-pkl4006845107","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहम्मद मोबीन के हत्या का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहम्मद मोबीन के हत्या का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-26 क्राइम ब्रांच की टीम ने मोहम्मद मोबीन हत्याकांड मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आशीष कुमार उर्फ मनीष कुमार निवासी डुमरी जिला औरंगाबाद बिहार के रूप में हुई है। मामले में पुलिस ने आरोपी को जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने उसको न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
सेक्टर-26 क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर अमन कुमार ने बताया कि आरोपी के मुताबिक मोहम्मद मोबीन की चाकू, तलवार और रॉड मारकर आरोपी आशीष कुमार और सिंटू ने हत्या कर दी थी। जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता गुलजार निवासी नजदीक रहमत मस्जिद, थाना रामगढ़ी अलीशेर जिला हापुड़ ने बताया कि उसके पिता बरवाला की एक पैकिंग कंपनी में बतौर फोरमैन काम करते थे। उनके पिता मोहम्मद मोबीन से आरोपी आशीष कुमार और सिंटू रंजिश रखते थे। रंजिशन उन्होंने फैक्टरी के अंदर घुसकर उनके पिता को मारा था। गुलजार ने बताया कि जब वह बरवाला स्थित पैकिंग फैैक्टरी में 14 दिसंबर 2019 को पहुंचा तो उसके पिता की हालत सीरियस थी। अस्पताल ले जाते समय मोहम्मद मोबीन की मौत हो गई। जब मोहम्मद मोबीन सेक्टर-6 सिविल अस्पताल लेकर आए तो डॉक्टरों की टीम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। गुलजार ने आरोप लगाया कि जब वह पैकिंग फैक्टरी के अंदर गया तो उसे वहां पर चारपाई पर कपड़े, चादर, कंबल और चप्पल मिले थे। पुलिस ने गुलजार के बयान के आधार पर आशीष कुमार पर हत्या का केस दर्ज किया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।