फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Mohali made it to the semi-finals in the hockey competition.

Panchkula News: हॉकी प्रतियोगिता में मोहाली ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

Fri, 08 Nov 2024 03:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Mohali made it to the semi-finals in the hockey competition.
मोहाली। राज्य स्तरीय खेलों के तीसरे दिन हॉकी प्रतियोगिता में मोहाली ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। मुकाबला तरनतारन और मोहाली के बीच में खेला गया। जिला खेल समन्वयक डॉ. इंदु बाला ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से चल रही प्रतियोगिता सेक्टर 63 हॉकी स्टेडियम में आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन


क्वार्टर फाइनल राउंड में वीरवार को पहला मैच पीआईएस मुकाबला मोहाली और तरनतारन के बीच खेला गया। इसमें टाईब्रेकर में मेजबान मोहाली टीम ने 1-0 से जीत हासिल की और क्वार्टर फाइनल राउंड के अन्य मुकाबलों में पीआईएस तीसरे मैच में बठिंडा की टीम ने खालसा विंग श्री अमृतसर की टीम को 6-0 के भारी अंतर से हराया। वहीं, तीसरे मैच में मालेरकोटला ने साई बादल की टीम को 3-0 के अंतर से और पटियाला ने लुधियाना को 2-0 के अंतर से हरा दिया। इस दौरान नवदीप चौधरी और हरप्रीत कौर ने कहा कि मोहाली, बठिंडा, मालेरकोटला और पटियाला की विजेता टीमों ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed