{"_id":"66f9cdd175b37a075501fcc4","slug":"mock-poll-was-conducted-in-the-presence-of-representatives-of-political-parties-one-thousand-votes-were-cast-pkl-office-news-c-290-1-pkl1067-11258-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुई मॉक पोल, एक हजार मत डाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुई मॉक पोल, एक हजार मत डाले
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-1 स्नातकोत्तर महाविद्यालय के ऑडिटोरियम के मतदान केंद्र में रविवार को चुनाव लड़ रहे राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में मॉक पोल प्रक्रिया हुई। कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधियों और निर्दलीय प्रत्याशी की मौजूदगी में 276 ईवीएम में से 14 ईवीएम को पर्चियों के माध्यम से विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने चुना। प्रत्येक मशीन का बटन दबाकर 1000 मतों का प्रयोग किया गया।
उन्होंने बताया कि इन ईवीएम को भारत हैवी इलेक्ट्रिकल इंडिया लिमिटेड के इंजीनियरों ने कमीशंड किया गया। इस दौरान रिटर्निंग अधिकारी कम एसडीएम पंचकूला विधानसभा क्षेत्र गौरव चौहान और रिटर्निंग अधिकारी कम एसडीएम कालका विधानसभा क्षेत्र राजेश पुनिया उपस्थित रहे। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. यश गर्ग ने बताया कि कालका विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं के लिए बने राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय सेक्टर-14 के मतदान केंद्र पर माॅक पोल करवाई गई।
माॅक पोल प्रक्रिया खत्म होने के बाद सभी ईवीएम को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेक्टर-1 के स्ट्रांग रूम में रख दिया। इस अवसर पर चुनाव कार्यालय के चुनाव कानूनगो अजय राठी, कुलदीप सिंह व चुनाव प्रक्रिया में तैनात अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।