फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Mock drill of derailment of toy train, ART left from Kalka

Panchkula News: टॉय ट्रेन के डिरेल होने की हुई माॅक ड्रिल, कालका से रवाना हुई एआरटी

Sat, 29 Jun 2024 05:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
Mock drill of derailment of toy train, ART left from Kalka
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



कालका। रेलवे स्टेशन कालका में शुक्रवार शाम को हूटर बजने लगा। जानकारी मिली कि कालका-शिमला रेलमार्ग पर टॉय ट्रेन संख्या 04505 शिमला से कालका आते समय रास्ते में डिरेल हो गई है। हूटर बजते ही स्टेशन पर हड़कंप मच गया, जिसके बाद राहत एवं बचाव कार्य की तैयारी की जाने लगी। कुछ ही मिनटों में रेलवे अधिकारी और अन्य स्टाफ एआरटी (दुर्घटना राहत ट्रेन) में सवार होकर हिमाचल की ओर निकल पड़े। दरअसल धर्मपुर से सनवारा रेलवे स्टेशन के बीच टॉय ट्रेन डिरेल होने के मॉकड्रिल का आयोजन किया गया था।


टकसाल से लौटी एआरटी

शाम को 7 बजकर छह मिनट पर हादसे की सूचना मिलने पर 15 मिनट के अंदर ही दुर्घटना राहत ट्रेन उपकरणों व रेल स्टाफ के साथ कालका रेलवे स्टेशन से घटना स्थल की ओर निकल पड़ी। टकसाल पहुंचने पर उसे वापस भेज दिया गया, क्योंकि लगभग सभी तैयारियां पूरी थीं। दूसरी ओर सभी प्रक्रियाएं पूरी होने पर लगभग 30 मिनट धर्मपुर और सनवारा स्टेशन के बीच रोकी गई ट्रेन संख्या 04505 टाॅय ट्रेन को कालका की ओर रवाना कर दिया गया। रेलवे सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग तीन महीने बाद रेलवे कर्मचारियों की एक्टिविटी देखने के लिए इस प्रकार के मॉकड्रिल का आयोजन किया जाता है,। ताकि आपातकाल की स्थितियों से निपटने के लिए तैयारियां पूरी रहें।
विज्ञापन





धर्मपुर और सनवारा के बीच में ट्रेन डिरेल होने को लेकर माॅकड्रिल की गई थी। जिसमे 04505 ट्रेन को डीरेल होने की सूचना मिलने के बाद रेलवे सुरक्षा तैयारिया का जायजा लिया गया। सभी तैयारियां पूरी पाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदीप सिंह, डीआरएम अंबाला मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed