{"_id":"66ef7066ebd3dd5dfe0fe0d7","slug":"mobile-purse-and-motorcycle-snatched-from-person-on-highway-panchkula-news-c-87-1-spkl1036-115720-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: हाईवे पर व्यक्ति से मोबाइल, पर्स और मोटरसाइकिल छीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: हाईवे पर व्यक्ति से मोबाइल, पर्स और मोटरसाइकिल छीनी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-21 महेशपुर हाईवे पर मोबाइल पर बात कर रहे युवक से मोबाइल, पर्स और मोटरसाइकिल छीनने का मामला सामने आया है। सेक्टर-5 पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सेक्टर-20 आशियाना कांप्लेक्स निवासी आशीष ने शिकायत में बताया कि वह रात करीब 11 बजे माजरी चौक से सेक्टर-20 पंचकूला जा रहा था। जब वह महेशपुर फ्लाईओवर के ऊपर पहुंचा तो मोटरसाइकिल को साइड में लगाकर मोबाइल पर बात करने लगा। मोटरसाइकिल में चाबी लगी थी। उसी समय दो लड़के मोटरसाइकिल पर आए और उसके साथ छीना-झपटी करने लगे। आरोपियों ने उसके हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया और उसके जेब से पर्स भी निकाल लिया। पर्स में करीब छह हजार रुपये थे। आरोपी उसकी मोटरसाइकिल लेकर जीरकपुर की तरफ भाग गए।