{"_id":"68b86ad024ddc748cb067f5b","slug":"mla-raman-arora-accused-in-corruption-case-gets-relief-from-high-court-panchkula-news-c-16-1-pkl1024-808787-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: भ्रष्टाचार मामले में आरोपी विधायक रमन अरोड़ा को हाईकोर्ट से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: भ्रष्टाचार मामले में आरोपी विधायक रमन अरोड़ा को हाईकोर्ट से मिली राहत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार विधायक रमन अरोड़ा को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें नियमित जमानत दे दी है।
विजिलेंस ने रमन अरोड़ा के खिलाफ 14 मई को भ्रष्टाचार का मामला दर्ज करते हुए बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। विजिलेंस के अनुसार रमन ने जालंधर नगर निगम के अधिकारियों के जरिये लोगों को नोटिस भिजवाए। इसके बाद कार्रवाई का डर दिखाया गया। लोगों से इसके बाद कार्रवाई न होने का विश्वास दिलाते हुए नोटिसों को रफा-दफा करा दिया।
इस मामले में रमन अरोड़ा सहित अन्य पर विजिलेंस ने 14 मई को एफआईआर दर्ज कर बाद में गिरफ्तार कर लिया था। याची ने विभिन्न दलीलें देते हुए नियमित जमानत की मांग की थी। साथ ही याचिका के लंबित रहते उन्हें अंतरिम तौर पर रिहा करने का निर्देश जारी करने की अपील की थी। याची पक्ष की दलीलें सुनने के बाद हाईकोर्ट ने उन्हें किसी भी तत्काल राहत से इन्कार कर दिया था। आज हाइकोर्ट ने उन्हें अब नियमित जमानत दे दी है।