{"_id":"5758789a4f1c1b41359c565e","slug":"mla-gyanchand-gupta-stateminister-gyanchand-gupta-panchkula-mla-politics-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला विधायक को मिला राज्यमंत्री का दर्जा, बजे ढोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला विधायक को मिला राज्यमंत्री का दर्जा, बजे ढोल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
पंचकूला विधायक को मिला राज्यमंत्री का दर्जा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला के विधायक ज्ञानचंद गुप्ता को राज्यमंत्री का दर्जा मिलने से जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। जिस समय यह घोषणा की गई पंचकूला विधायक बरवाला के बतौड़ और रिहौड़ गांव के दौरे पर थे। भाजपा कार्यकर्ताओं को यह सूचना मिलते ही पंचकूला स्थित ज्ञानचंद गुप्ता के निवास पर बधाई देने वाले भाजपाइयों का तांता लगना शुरू हो गया। ग्रामीण इलाकों के सरपंच और पंच विधायक के घर पर ढोल के साथ पहुंचने शुरू हो गए।
लोगों ने लड्डू बांटकर खुशी मनाई। जिला प्रधान दीपक शर्मा, नगर परिषद के पूर्व उपप्रधान बीबी सिंगल, भाजपा नेता आशुतोष वर्मा, राजकुमार शर्मा राजू, शिव कुमार गुप्ता, जय कौशिक, माता मनसा देवी बोर्ड के सदस्य संदीप गुप्ता सहित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने गुप्ता को उनके घर जाकर फोन पर बधाई दी।
गौरतलब है कि मंत्रिमंडल ने चंडीगढ़ में हुई एक अहम बैठक में पंचकूला विधायक ज्ञानचंद गुप्ता को राज्यमंत्री का दर्जा देने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विधायक के नाम का प्रस्ताव रखा गया था। विधायक गुप्ता वर्तमान में हरियाणा विधानसभा में बीजेपी के चीफ व्हिप भी हैं।
विज्ञापन
निष्ठा और लगन से निभाऊंगा जिम्मेदारी
भाजपा नेता और विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उनको जो जिम्मेदारी सौंपी है उसको वह पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि पंचकूला के विकास के साथ उनकी जिम्मेदारी अब काफी बढ़ गई है। गौरतलब है कि राज्यमंत्री बनने के बाद न सिर्फ पंचकूला के विधायक ज्ञानचंद गुप्ता का कद बढ़ा है बल्कि शक्तियों में भी इजाफा हुआ है।
ज्ञानचंद गुप्ता ने हरियाणा की राजनीति में एक खास पहचान तो काफी लंबे अरसे से बनाई थी, लेकिन पंचकूला में आयोजित की गई सफल विकास रैली के बाद से हरियाणा के मुख्यमंत्री की नजरों में उनका कद काफी बढ़ गया था। जिस कारण ज्ञानचंद गुप्ता की सौम्य शैली और लगन रहा। ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया कि उनको राज्यमंत्री का दर्जा मिलने की जानकारी उस समय मिली जब वह दौरे पर थे। उन्होंने कहा कि वह जनसेवक हैं और जनता की सेवा के लिए तत्पर हैं। निश्चित तौर पर राज्यमंत्री का दर्जा मिलने के बाद पंचकूला में विकास की लहर को गति मिलेगी और कई फंसे हुए प्रोजेक्ट भी तेजी से आगे बढ़ सकेंगे।