फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   mission admission, graduation admission, admission fees, merrit list, panchkula

ईद के दिन भी हुए दाखिले, एक मौका और देगा हायर एजुकेशन विभाग

Fri, 08 Jul 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 08 Jul 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
mission admission, graduation admission, admission fees, merrit list, panchkula
परीक्ष्‍ाा, स्‍टूूडेंट्स - फोटो : amar ujala
जिले के चारों कॉलेजों में दाखिले के लिए 5 जुलाई को पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई। इसके लिए कॉलेजों में पिछले दो दिनों से दाखिले लिए जा रहे है। जिन स्टूडेंट्स के नाम लिस्ट में आए वह स्टूडेंट्स कॉलेज में अपने ई चालान जनरेट कर फीस जमा करवा रहे हैं। खास बात यह रही की 7 जुलाई को ईद के चलते सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में सरकारी छुट्टी घोषित की गई थी। लेकिन शिक्षा विभाग की ओर से जारी किए गए निर्देशानुसार दाखिले के लिए स्टूडेंट्स के पास केवल 3 दिनों का समय ही है। इसी को ध्यान में रखते हुए गवर्नमेंट कॉलेजों में 7 जुलाई को भी दाखिला प्रक्रिया सामान्य  दिनों की तरह जारी रही। इस दौरान कॉलेजों में प्रिंसिपल, लेक्चरर और नॉन टीचिंग स्टाफ उपस्थित रहे। 
विज्ञापन


दाखिले के लिए पिछले दो दिनों से चारों कॉलेज सेक्टर एक स्थित गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, सेक्टर 14  स्थित गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स, अरूणा आसिफ अली गवर्नमेंट कॉलेज और गवर्नमेंट कॉलेज बरवाला में स्टूडेंट्स का तांता लगा रहा। अब कॉलेजों में 8 जुलाई तक पहली मेरिट लिस्ट वाले स्टूडेंट्स के दाखिले लिए जाएंगे। फिर 9 जुलाई को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी। दूसरी मेरिट लिस्ट के लिए  दाखिले का 11 जुलाई तक का समय दिया जाएगा। वहीं तीसरी कट ऑफ लिस्ट 13  जुलाई को  जारी की जाएगी और जिसमें दाखिले के लिए 15 जुलाई तक का समय दिया जाएगा।    
विज्ञापन


जो स्टूडेंट्स पंचकूला के चारों कॉलेजों में दाखिला लेना चाहता है और वह दाखिले के लिए आवेदन नहीं कर सके थे, उन स्टूडेंट्स को हायर एजुकेशन विभाग एक मौका ओर देगा। कॉलेजों में यदि 15 जुलाई को तीसरी मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद भी सीटें बची रही तो विभाग की ओर से आवेदन करने के लिए वेब पोर्टल को फिर से खोल दिया जाएगा। इससे जो स्टूडेंट दाखिला आवेदन नहीं कर सका था, वह आवेदन कर सकेगा। स्टूडेंट सिर्फ उसी विषय के लिए आवेदन कर सकेगा जिस विषय में सीट उपलब्ध होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर-1 में हुई मैन्युअली फीस जमा
सेक्टर एक स्थित गवर्नमेंट पीजी कॉलेज की दाखिला ईंचार्ज रजनी भल्ला ने बताया कि कॉलेज में स्टूडेंट्स की फीस मैन्युअली जमा की गई है। इससे स्टूडेंट्स को बैँक जाकर फीस जमा करवाने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। इसके अलावा सेक्टर 14 गवर्नमेंट कॉलेज, अरूणा आसिफ अली गवर्नमेंट कॉलेज और बरवाला का गवर्नमेंट कॉलेज में बच्चों के चालान जनरेट किए गए।

 छुट्टी के बावजूद एसबीपी ब्रांच में हुई फीस जमा
हरियाणा सरकार द्वारा सभी  सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में 7 जुलाई को ईद के उपलक्ष्य में छुट्टी घोषित की गई थी, परंतु स्टूडेंट्स के पास सिर्फ दाखिले का तीन दिन का समय होने के कारण जिले भर की स्टेट बैैंक ऑफ पटियाला की ब्रांच खुली रही। पंचकूला, बरवाला और कालका में स्टूडेंट्स ने कॉलेज से ई चालान जनरेट करवाए और बैंक में फीस जमा करवाई। 


बीए और बीकॉम में दाखिले के लिए मारा-मारी
जिले के चारों कॉलेजों में सीटों से अधिक आवेदन फार्म बीए और बीकॉम में ही भरे गए है। कालका गवर्नमेंट कॉलेज के अलावा तीनों कॉलेजों के सभी संकायों में सीटों से अधिक आवेदन फार्म जमा हुए है। फिलहाल पहली मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद बीए और बीकॉम में लगभी 40 से 60 प्रतिशत सीटें भरी जा चुकी है। चारों ही कॉलेजों में बीए और बीकॉम में दाखिले के लिए मारामारी चल रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed