फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Miss Punjaban contestant accused of sexual harassment, MD of PTC Punjabi channel arrested

पुन: पुन: संशोधित पीटीसी पंजाबी चैनल का एमडी गिरफ्तार

Thu, 07 Apr 2022 01:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Miss Punjaban contestant accused of sexual harassment, MD of PTC Punjabi channel arrested
मोहाली। ‘पीटीसी मिस पंजाबण’ प्रतियोगिता की प्रतिभागी के देह शोषण के आरोप में पुलिस ने बुधवार को पीटीसी पंजाबी चैनल के प्रबंध निदेशक (एमडी) रबिंदर नारायण को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित युवती की शिकायत पर एमडी के खिलाफ केस दर्ज कर मोहाली पुलिस ने यह कार्रवाई की। आरोपी को बुधवार को ही जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन

पीड़ित युवती ने 17 मार्च को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह वकालत की पढ़ाई कर रही है और कुछ समय पहले औद्योगिक क्षेत्र फेज-8-बी स्थित पीटीसी पंजाबी चैनल के दफ्तर में आयोजित मिस पंजाबण मेगा ऑडिशन में चुनी गई थी। इसके बाद प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए उसे 10 मार्च को बुलाया गया। उनके अलावा अन्य सभी लड़कियों को चैनल की तरफ से एक निजी होटल में ठहराया गया, जहां रात 11 बजे तक शो की रिहर्सल चलती थी। ऑडिशन करवाने वाले व्यक्ति आपस में फर्जी नाम से एक-दूसरे से बात करते थे। इस बीच एक व्यक्ति ने उसके साथ छेड़छाड़ की। आरोपी प्रतिभागी लड़कियों को अपने स्टूडियो के गुप्त कमरे में अकेले बुलाते थे और अश्लील सवाल करने के साथ गंदी हरकतें करते थे। यहां उनकी आपत्तिजनक फोटो भी खींची गई ताकि उन्हें डराकर रखा जा सके।
विज्ञापन

वहीं, पीटीसी चैनल के प्रबंधकों से जुड़े लोगों ने शो में बने रहने के लिए 12-15 लाख रुपये या निर्देशक के साथ बिस्तर साझा करने की शर्त तक रखी लेकिन पीड़िता ने विरोध किया। इसके बाद उसे होटल में बंधक बना लिया गया। उसने किसी तरह मामले की सूचना अपने पिता को दी। पिता ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में अर्जी दायर की। हाईकोर्ट के निर्देश पर वारंट अफसर नियुक्त किया गया और उसने 15 मार्च को होटल पहुंचकर पीड़िता को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद इस मामले की लिखित शिकायत मिलने पर पुलिस ने पीटीसी चैनल के एमडी रबिंदर नारायण, असिस्टेंट डायरेक्टर निहारिका जैन, नैन्सी घुम्मन और लक्ष्मण समेत 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 341, 342, 343, 354-ए, 354-बी, 354-सी, 328, 420, 120-बी के तहत मामला दर्ज किया। इसी मामले में रबिंदर नारायण की गिरफ्तारी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed