फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Minister Kamal Gupta came into action to avert the strike of civic workers

निकाय कर्मियों की हड़ताल टालने के लिए हरकत में मंत्री

Tue, 10 May 2022 02:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Minister Kamal Gupta came into action to avert the strike of civic workers
चंडीगढ़। हरियाणा के नगरपालिका, नगर परिषद और नगर निगमों के कर्मचारियों की 23-24 मई की हड़ताल टालने के लिए निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता खुद हरकत में आ गए हैं। उन्होंने मंगलवार को दोपहर बाद तीन बजे चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में नगरपालिका कर्मचारी संघ के नेताओं को वार्ता के लिए बुलाया है। बैठक में निकाय और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की मांगों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन

संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने बताया कि शहरी निकाय विभाग ने पत्र भेजकर वार्ता का निमंत्रण दिया है। संघ की तरफ से उनके नेतृत्व में महासचिव मांगेराम तिगरा, वरिष्ठ उप प्रधान रमेश तुषामड, अग्निशमन विभाग के राज्य प्रधान राजेंद्र सिन्द, कोषाध्यक्ष महेंद्र संगेलिया, उप कोषाध्यक्ष राजेश बागड़ी, उपमहासचिव शिवचरण, सुनील चिंडालिया, ऑडिटर सुखदेव सिंह वार्ता में शामिल होंगे।
विज्ञापन

संघ ने 24 अप्रैल को रोहतक में प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन बुलाकर सरकार के खिलाफ आंदोलन करने का निर्णय लिया था। 25 अप्रैल को आंदोलन का नोटिस भेजते हुए हरियाणा कौशल रोजगार निगम को भंग कर कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, पुरानी पेंशन बहाली, छंटनीग्रस्त कर्मचारियों को ड्यूटी पर वापस लेने, 25 अप्रैल व 17 अगस्त 2020 के समझौतों को अमलीजामा पहनाने सहित 19 सूत्रीय मांग पत्र को पूरा करने की मांग की गई थी। आंदोलन के प्रथम चरण में 11 मई को सभी पालिकाओं, परिषद, निगम कार्यालयों पर रोष सभाएं, 12 मई को प्रदेश के सभी शहरों में पेन एवं झाड़ू प्रदर्शन कर जुलूस निकालने, 14 मई को मंत्रियों के आवास पर प्रदर्शन कर ज्ञापन देने, 17-18 मई को सभी पालिका, परिषद और निगमों के समक्ष12-12 घंटे की क्रमिक भूख हड़ताल और 23-24 मई को 2 दिन की टूल-पेन डाउन हड़ताल करने का एलान किया गया। इसका संज्ञान लेते हुए ही सरकार ने वार्ता का न्योता भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed