फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Mining from the river of Kiratpur village, memorandum submitted to DC and department

पंचकूला: किरतपुर गांव की नदी से खनन, डीसी और विभाग को सौंपा ज्ञापन

Tue, 21 Feb 2023 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Feb 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Mining from the river of Kiratpur village, memorandum submitted to DC and department
संवाद न्यूज एजेंसी कालका। ग्राम पंचायत किरतपुर में आबादी के साथ लगती नदी से खनन रोकने को लेकर ग्रामीणों ने डीसी पंचकूला एवं भूमि खनन विभाग पंचकूला को ज्ञापन सौंपा है। जिला परिषद सदस्य राजिन्द्र सिंह खेड़ावाली ने बताया कि उनके वार्ड नंबर-2 में पड़ने वाली ग्राम पंचायत किरतपुर में आबादी के साथ लगती नदी में खनन हो रहा है। इस कारण गरीब परिवारों को 100-100 गज के प्लाट हरियाणा सरकार ने दिए हैं। श्मशान घाट का मेन रास्ता और पीने के पानी की मेन ट्यूबवेल लाइन, गुरुद्वारा साहिब की दीवार नदी के साथ है। हरियाणा सरकार द्वारा आबादी के साथ नदी में लगाई गई रिटेनिंग वाल भी माइनिंग के कारण प्रभावित हो रही है। इस कारण आमजन और किसानों के आने-जाने के रास्ते बंद हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में पहले भी प्रार्थना पत्र दिया गया था। इसके बाद खनन बंद हो गया था, लेकिन अब दोबारा से जेसीबी और टिपरों से माइनिंग का काम तेजी से हो रहा है। यहां पर 15 से 20 फुट गहरे गड्ढे बन चुके हैं। इस कारण आमजन और पशुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें मांग कि है की इस आबादी एरिया में गुरद्वारा साहिब से लेकर श्मशान घाट तक हमेशा के लिए खनन पर रोक लगाई जाए। इस मौके पर सरपंच तरसेम सिंह, हरप्रीत सिंह, रूपिन्द्र सिंह, हरमेश सिंह, बलबीर सिंह, ज्ञान सिंह, गुरजंट सिंह, मेवा सिंह, बलजीत सिंह, कुलबीर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed