फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Mini Secretariat to be built in Charkhi Dadri .

चरखी दादरी में 72 करोड़ की लागत से बनेगा लघु सचिवालय

Wed, 28 Jul 2021 01:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Mini Secretariat to be built in Charkhi Dadri .
चंडीगढ़। हरियाणा के वित्तायुक्त एवं राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल ने कहा कि जिला चरखी-दादरी में 23.93 एकड़ भूमि में 72 करोड़ 7 लाख 53 हजार रुपये की लागत से लघु सचिवालय बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस लघु सचिवालय के लिए भूमि का आवंटन शहर के सेक्टर-10 में कर दिया गया है और इस भूमि के लिए 49 करोड़ 96 लाख 50 हजार रुपये की राशि खर्च की गई है।
विज्ञापन

कौशल मंगलवार को यहां पर भवन निर्माण समिति की पहली बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस बैठक में राज्य के सभी जिलों के उपायुक्त भी वीडियो लिंक के माध्यम से जुड़े। मुख्य वास्तुकार बीएम शर्मा और प्रमुख अभियंता राजीव अग्रवाल भी बैठक में उपस्थित रहे। बैठक में भवन निर्माण समिति ने जिलों में 716 लाख से अधिक की विभिन्न 13 योजनाओं व परियोजनाओं को भी स्वीकृति दी। बैठक में स्पेशल सेक्रेटरी, राजस्व की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित करने का फैसला लिया गया, जो राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए बनाये जाने वाले आवासीय भवन के निर्माण के कवर्ड एरिया नॉर्म्स के संबंध में अपनी अनुशंसाएं देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed