फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Merge today, ultrasound after a month

Panchkula News: मर्ज आज, अल्ट्रासाउंड एक महीने बाद

Mon, 30 Dec 2024 01:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Merge today, ultrasound after a month
पंचकूला। मर्ज आज अल्ट्रासाउंड एक महीने बाद। यह हाल सेक्टर-6 सिविल अस्पताल का है। अस्पताल में गर्भवतियों और मरीजों को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए एक माह बाद की तारीख मिल रही है। इमरजेंसी के मरीजों का तीन घंटे बाद अल्ट्रासाउंड हो रहा है। इस व्यवस्था से मरीजों और तीमारदारों को परेशानी हो रही है। मरीजों की संख्या अधिक होने की वजह से सिविल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था चरमरा गई है। हालात यह है कि आज किसी गर्भवती को परेशानी हो रही है तो सिविल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए एक माह बाद की तारीख दी जा रही है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मरीजों की संख्या अधिक होने की वजह से यह व्यवस्था बनाई गई।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल सेक्टर-6 में रोजाना तीन हजार मरीजों की ओपीडी चल रही है। ओपीडी में सबसे ज्यादा गायनी, एमडी मेडिसिन, सर्जरी की ओपीडी में पेट दर्द, पथरी, गुर्दा सहित अन्य बीमारियों में पीड़ित मरीजों का अल्ट्रासाउंड करवाया जाता है। अल्ट्रासाउंड कराए जाने को लेकर इमरजेंसी में पेट दर्द के आने वाले मरीजों को भी समस्या का सामना करना पड़ता है। इसमें लोकल मरीजों की संख्या के साथ कालका, पिंजौर, मोरनी, बरवाला और रायपुररानी से आने वाले मरीजों का अल्ट्रासाउंड करवाया जा रहा है। अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए मरीजों को एक माह और 15 दिन की डेट दी जा रही है। इस कारण मरीजों को कई चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इस कारण भी मरीजों के परिजन परेशान हो रहे हैं। सेक्टर-9 से आए संजीव कुमार ने बताया कि उन्हें पेट में दर्द है।
विज्ञापन

तीन दिन से पेट में दर्द होने के बाद वह इमरजेंसी में भर्ती हुए हैं। इसके बाद उनका अल्ट्रासाउंड होने में पांच घंटे से अधिक का समय लगा है। समय अधिक लगने के कारण उन्हें और उनके तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिंजौर से आई कमलजीत कौर ने बताया कि बहु को गायनी वार्ड में दिखाया है। उन्हें डॉक्टरों ने अल्ट्रासाउंड के लिए एक माह बाद की डेट दी है। इस कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा है। सेक्टर-12से आई जसबीर कौर ने बताया कि अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है, इस कारण भी दिक्कत का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए रोजाना 300 से ज्यादा मरीज ओपीडी और वार्ड में भर्ती के होते हैं। अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले इमरजेंसी के मरीजों का अल्ट्रासाउंड किया जा रहा है। गायनी के मरीजों को इलाज के लिए समय दिया जाता है। इसलिए लोगों को डॉक्टरों की तरफ से समय दिया गया है। अधिक केस आने के बाद उन्हें वेटिंग का समय दिया जाता है। - डॉ. मुक्ता कुमार, सीएमओ, सिविल अस्पताल सेक्टर -6 पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed