{"_id":"66380754ff72b935420b6017","slug":"merchant-navy-engineer-cheated-of-rs-135-crore-on-the-pretext-of-online-trading-pkl-office-news-c-87-1-spkl1036-111659-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: मर्चेंट नेवी के इंजीनियर से ऑनलाइन ट्रेडिंग का झांसा देकर 1.35 करोड़ रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: मर्चेंट नेवी के इंजीनियर से ऑनलाइन ट्रेडिंग का झांसा देकर 1.35 करोड़ रुपये ठगे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। मर्चेंट नेवी के इंजीनियर को आनलाइन ट्रेडिंग का झांसा देकर 1.35 करोड़ रुपये ठगने का मामला सामने आया है। एमडीसी स्थित स्टेट साइबर थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, करनाल निवासी व्यक्ति ने दी शिकायत में बताया है कि साल 2006 से वे मर्चेंट नेवी में इंजीनियर के तौर पर मुंबई में कार्यरत हैं। 12 मार्च 2024 को एक अनजान व्हाट्सएप ग्रुप ने उनको एड किया। उनके व्हाट्सएप नंबर पर दूसरे नंबर से मैसेज आया। उसने अपने आप को मनी कंट्रोल पर ग्राहक सेवा से रुपिंद्र बताया। उसने बताया कि वह स्टॉक विश्लेषक है, स्टॉक मार्केट ट्रेडिंग के बारे में फ्री सर्विस की जानकारी देकर लिंक भेजा। उन्होंने लिंक पर क्लिक किया और वे ग्रुप में ज्वाइन हो गए।
इसके बाद उन्हें ग्रुप ट्रेडिंग के बारे में संदेश आने शुरू हो गए। ट्रेडिंग में निवेश करने के लिए रुपये लगाने के उपरांत अधिक लाभ देने के मैसेज आने शुरू गए। वे आरोपियों के झांसे में आ गए। 29 मार्च को संदेश आया कि इस ग्रुप को छोड़कर दूसरा ग्रुप ज्वाइन करना होगा। शिकायतकर्ता ने दूसरा ग्रुप ज्वाइन कर लिया। उन्हें रजिस्ट्रेशन के लिए लिंक भेजा गया। उन्होंने अपना रजिस्ट्रेशन कर लिया और एकांउट भी खुल गया। 12 मार्च से लेकर 25 अप्रैल तक उन्हें धोखे में रखकर अलग-अलग प्रलोभन देकर उनसे 1.35 करोड़ रुपये ठग लिए गए। शिकायतकर्ता ने शिकायत में बताया कि आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से लोगों को ठगी का शिकार बनाकर अलग-अलग बैंक खातों में रुपये जमा करवाकर धोखाधड़ी की जा रही है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनके साथ ठगी करते समय जिस मोबाइल नंबर का इस्तेमाल किया गया था। वह नंबर अब भी उपरोक्त व्हाट्सएप ग्रुप में है। वह चैटिंग से इनके साथ जुड़ा हुआ हुआ है ताकि और भी जानकारी प्राप्त कर सके। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दी।
फोन नंबरों की जांच की जा रही है। एकाउंट की भी जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - सूरज चावला, एसएचओ, स्टेट साइबर थाना