फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   MEP of Basmati should be reduced, Sukhbir demands from Center

Panchkula News: बासमती के एमईपी को किया जाए कम, सुखबीर ने केंद्र से की मांग

Sun, 18 Aug 2024 07:35 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 07:35 PM IST
विज्ञापन
MEP of Basmati should be reduced, Sukhbir demands from Center
चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने रविवार को केंद्र सरकार से बासमती के न्यूनतम निर्यात मूल्य (एमईपी) को 950 डाॅलर प्रति टन से घटाकर 750 डाॅलर प्रति टन करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि इससे बासमती उगाने वाले किसानों को बेहतर कीमत मिल सकेगी और साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस किस्म की प्रतिस्पर्धा सुनिश्चित की जा सकेगी।
विज्ञापन

सुखबीर ने कहा कि भले ही इस साल बंपर फसल होने की उम्मीद है, लेकिन अगर सरकार चावल की इस किस्म की एमईपी की समीक्षा नहीं करती है तो बासमती किसानों को इसका लाभ नहीं मिलेगा। किसानों की आय दोगुनी करने के सरकार के इरादे को पूरा करने के लिए यह भी आवश्यक है। बासमती निर्यातक इस साल किसानों से बासमती खरीदने की स्थिति में नहीं हैं, क्योंकि पिछले दो साल से सीमित निर्यात नीतियों के कारण गोदाम भरे हुए हैं। उद्योगपति मौजूदा एमईपी में निर्यात करने में सक्षम नहीं हैं, क्योंकि पाकिस्तान 750 डाॅलर प्रति टन के एमईपी पर उत्पाद निर्यात कर रहा है। इससे अंतरराष्ट्रीय बासमती बाजार भी प्रभावित हुआ है और अनिश्चितता पैदा हुई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed