फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Mentally ill teenager found lost in the dark by police

Panchkula News: अंधेरे में भटकी मानसिक रूप से बीमार किशोरी, पुलिस ने ढूंढा

Sat, 15 Nov 2025 11:26 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Mentally ill teenager found lost in the dark by police
पंचकूला। पुलिस ने सतर्कता और मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए 15 वर्षीय मानसिक रूप से बीमार किशोरी को रातभर की खोजबीन के बाद सुरक्षित ढूंढ निकाला। किशोरी 14 नवंबर की रात अचानक अपने घर से लापता हो गई थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार किशोरी अपनी भाभी के साथ शहर के एक अन्य सेक्टर में गई थी, जहां से वह बिना बताए कहीं चली गई। देर रात करीब 10 बजे जब परिवार के सदस्यों को उसकी गैरमौजूदगी का पता चला, उन्होंने तुरंत सेक्टर-10 पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज रवि प्रकाश के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हुई और क्षेत्र में सघन चेकिंग एवं तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस कर्मियों ने पूरी रात अलग-अलग इलाकों में तलाश जारी रखी। लगातार कोशिशों के बाद पुलिस को सुबह करीब 6 बजे किशोरी सुरक्षित मिली और उसे तुरंत परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed