Hindi News
›
Chandigarh
›
Panchkula News
›
Memories: Classmates met after 55 years shared old moments, 23 students of class 10th of 1967 batch remembered school time
{"_id":"611eb9ad8ebc3e79987e31ca","slug":"memories-classmates-met-after-55-years-shared-old-moments-23-students-of-class-10th-of-1967-batch-remembered-school-time-pkl-office-news-pkl4239667164","type":"story","status":"publish","title_hn":"यादें : 55 साल बाद मिले सहपाठियों ने साझा किए पुराने पल, 1967 बैच के 10वीं के 23 विद्यार्थियों ने स्कूल समय को याद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यादें : 55 साल बाद मिले सहपाठियों ने साझा किए पुराने पल, 1967 बैच के 10वीं के 23 विद्यार्थियों ने स्कूल समय को याद किया
55 साल बाद 75 साल के 23 सहपाठी मिले।
- फोटो : PKL OFFICE
Link Copied
पंचकूला। 55 साल के बाद 75 साल आयु के 23 सहपाठी मिले। जब दोस्तों का आमना-सामना हुआ तो एक-दूसरे को पहचान ही नहीं पाए, लेकिन परिचय होने के बाद सब एक दूसरे के गले मिले। खरड़ के कृष्ण स्कूल के सुनहरे पलों को याद कर कुछ लोग तो भावुक भी हो गए। मिलन समारोह में शामिल होने वाले सभी 1967 बैच के 10वीं कक्षा के छात्र थे। समारोह का आयोजन बलौंगी में वीबी कपिल (कोकी) द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि सहपाठी मित्रों का ढूंढने में करीब छह माह का समय लग गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि ये पल सभी के जीवन के अति स्मरणीय पल थे। समारोह में शामिल होने वालों ने कहा कि इतने सालों बाद हमें अपने बचपन के नाम सुनकर बहुत प्रसन्नता का अनुभव हुआ। ऐसा महसूस हो रहा था कि हम एक बार फिर 1967 में ही पहुंच गए हैं। एक-दूसरे के साथ वही शरारतें, वही मस्ती की। सभी मित्रों ने अपने जीवन की कुछ कुछ घटनाओं के बारे में बताया। इसके बाद नाच रंग हुआ और सभी मित्रों ने जी भर कर डांस किया। कोकी ने इस सारे कार्यक्रम की व्यवस्था करने के लिए शशिकांत का धन्यवाद किया। आखिर में चाय की चुस्की के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।