फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Memorandum submitted to the Mayor for development works in Ward 7

वार्ड 7 में विकास कार्यों के लिए मेयर को सौंपा ज्ञापन

Tue, 08 Feb 2022 01:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to the Mayor for development works in Ward 7
पंचकूला। वार्ड 7 की पार्षद ने मेयर कुलभूषण गोयल को ज्ञापन सौंपकर वार्ड में विकास कार्य करवाने के लिए 1 सप्ताह का अल्टीमेटम दिया। पार्षद उषा रानी ने कहा कि वार्ड की जनता ने समस्याएं हल करवाने के लिए हमें चुनकर निगम में भेजा था, लेकिन निगम अधिकारियों की आनाकानी के चलते विकास कार्य नहीं हो पा रहे। गलियों, स्ट्रीट लाइटों, नालियों, शौचालयों का बुरा हाल है।
विज्ञापन

गांव बुढनपुर में श्मशानघाट, पुल, सामुदायिक केंद्र बनवाने के लिए कई बार सुपरिटेंडिंग इंजीनियर, एक्सईएन, एसडीओ को कहा जा चुका है, लेकिन काम शुरू नहीं हो पाया। गांव बुढनपुर के दोनों पार्कों का कार्य भी अधूरा पड़ा है। एक साल से जनता से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए कई बार ज्ञापन दिया जा चुके हैं, लेकिन कोई असर नहीं हो रहा। उषा रानी ने कहा कि यदि 1 सप्ताह के अंदर वार्ड के लोगों द्वारा की जा रही मांगों पर काम शुरू नहीं हुआ तो लोगों के साथ नगर निगम कार्यालय का घेराव किया जाएगा। अधिकारियों के तानाशाही रवैया के खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी। मेयर ने इस संबंध में तुरंत एक्सईएन मनदीप सिंह को बुलाकर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed