फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Memorandum submitted against old age pension cut

बुढ़ापा पेंशन कटने के विरोध में सौंपा ज्ञापन

Mon, 25 Jan 2021 02:17 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 02:17 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted against old age pension cut
मांगपत्र सौंपते हुए। - फोटो : PKL OFFICE
बरवाला। बरवाला में रिटायर्ड कर्मचारी अपनी पत्नियों की बुढ़ापा पेंशन कटने के विरोध में पंचायती चौपाल में इकट्ठे हुए। उन्होंने सरपंच एसोसिएशन ब्लॉक बरवाला के सचिव लक्षमण दास के माध्यम से विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता के नाम एक मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

रिटायर्ड कर्मचारी एसोसिएशन के प्रधान हेम सिंह राणा ने कहा कि सन 2011-12 में पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यकाल में रिटायर्ड कर्मचारियों की पत्नियाें की बुढ़ापा पेंशन लगवाने के लिए वार्षिक आमदनी 2 लाख रुपये निर्धारित की थी लेकिन उसके बाद आज तक किसी भी सरकार ने इसे बढ़ाया नहीं। इसको लेकर सभी रिटायर्ड कर्मचारियों में आक्रोश है। रिटायर्ड कर्मचारियों ने वार्षिक आमदनी 2 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये करने की मांग की है। इस मौके पर रिटायर्ड इंस्पेक्टर चरण सिंह, भीम सिंह, हवलदार रामपाल, शम्भू मास्टर, मदन लाल, कश्मीरी लाल, हंसराज, कर्मचंद, संतोष व आशा रानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed