{"_id":"613fa8d38ebc3e2c206c3a5c","slug":"mega-vaccination-more-than-5-lakhs-got-vaccinated-on-the-first-day-panchkula-news-pkl426666536","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेगा वेक्सीनेशन अभियान ः पांच लाख से अधिक को दी खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेगा वेक्सीनेशन अभियान ः पांच लाख से अधिक को दी खुराक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। हरियाणा में सोमवार से शुरू हुए तीन दिवसीय मेगा वैक्सीनेशन अभियान के तहत पहले दिन 5 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण हुआ। इनमें 351892 को पहली और 161036 को दूसरी खुराक दी गई। गुरुग्राम, हिसार और फरीदाबाद में सबसे अधिक लोगों को खुराक दी गई। यह अभियान 15 सितंबर तक चलेगा और कुल 15 लाख लोगों को कवर करने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक हरियाणा में कुल 18813173 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य है कि 18 साल से ऊपर के 1 करोड़ 90 लाख लोगों को इसी माह पहली खुराक देकर सुरक्षित किया जाए। इसके बाद दूसरी खुराक पर जोर दिया जाए। इसी के तहत मेगा वेक्सीन अभियान चलाया गया है।
17 जिलों में एक भी केस नहीं
सोमवार को हरियाणा में कोरोना के कुल 14 नए केस आए। 17 जिलों में एक भी केस नहीं मिला। इस समय एक्टिव केसों की संख्या घटकर 128 रह गई है। इनमें से 77 होम आइसोलेशन में हैं। एक दिन की पॉजिटिविटी दर घटकर 0.07 और कुल संक्रमण दर 6.42 प्रतिशत है। रिकवरी दर 98.66 और मृत्य दर 1.27 फीसदी है।