फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Meeting: DC and SP discussed with officials on marked crimes

बैठक : चिह्नित अपराधों पर डीसी और एसपी ने अधिकारियों संग की चर्चा

Wed, 06 Apr 2022 12:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Meeting: DC and SP discussed with officials on marked crimes
पंचकूला। डीसी कैंप ऑफिस में गंभीर अपराधों को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त महावीर कौशिक ने की। उपायुक्त ने पोक्सो, आईटी, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर अपराधों से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई। इस दौरान पिछली बैठक के 26 और आठ नए मामलों पर चर्चा की गई। पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा ने उपायुक्त को मामलों की विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने और विदेश जाने की कोशिश करने के मामले में एक अपराधी को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार करने की जानकारी दी। इसके बाद डीए पंकज गर्ग ने बताया कि कोरोना काल के दौरान सुनवाई नहीं होने के कारण अदालतों में मामले काफी लंबित हो गए हैं। अदालती काम में तेजी आने से सभी मामलों का निपटान करने में सहायता मिलेगी। इस मौके पर पंचकूला के एसीपी विजय नेहरा, सेंट्रल जेल अंबाला के अधीक्षक लखबीर सिंह बराड़ भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

दोषियों को जल्द सजा दिलाना उद्देश्य
उपायुक्त महावीर कौशिक ने कहा कि चिह्नित अपराधों को लेकर गठित जिला स्तरीय समिति का उद्देश्य गंभीर और सनसनीखेज अपराधों की पहचान कर दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलवाना है, ताकि अपराधों में कमी आ सके। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिन संगीन आपराधिक मामलों में आरोप तय हो चुके हैं, उन मामलों को जल्द से जल्द निपटाने के लिए न्यायालय से अनुरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed