फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Meeting: Assembly speaker said - will discuss with Chief Minister for smooth supply of oxygen, instructions given to officials

बैठक : विधानसभा स्पीकर बोले- ऑक्सीजन की आपूर्ति सुचारु करवाने के लिए मुख्यमंत्री से करेंगे चर्चा, अधिकारियों को दिए निर्देश

Tue, 04 May 2021 01:19 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
Meeting: Assembly speaker said - will discuss with Chief Minister for smooth supply of oxygen, instructions given to officials
पंचकूला। कोरोना के बढ़ते मामलों और ऑक्सीजन की व्यवस्था को लेकर हरियाणा विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता सीएम से चर्चा करेंगे। जिला लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित बैठक में गुप्ता ने अधिकारियों के साथ बैठक कर कोरोना से निपटने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के नये स्ट्रेन में मास्क ही रक्षक है। उन्होंने सभी लोगों से मास्क पहनने की अपील की। पीडब्ल्यूडी विभाग के एसीएस आलोक निगम ने बताया कि जिले में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

प्रशासन, सिविल सर्जन और पुलिस सब मिलकर इसको नियंत्रित करने की दिशा में ठोस कदम उठा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पंचकूला में पर्याप्त मात्रा में वेंटिलेटर, इंजेक्शन और बेड हैं। ऑक्सीजन की सप्लाई दूर से आने की वजह से धीमी गति से आ रही है। ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि वह मुख्यमंत्री मनोहर लाल से बात करके ऑक्सीजन की सप्लाई सुचारु करवाने का प्रयास करेंगे। बैठक में डीसी पंचकूला मुकेश कुमार आहूजा, अतिरिक्त उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा, पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा, नगर निगम कमिश्नर आरके सिंह, एसडीएम रिचा राठी, एसडीएम राकेश संधु, नगराधीश सिमरनजीत कौर, सिविल सर्जन जसजीत कौर मौजूद रहे।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस उपायुक्त को लॉकडाउन और जिले में हरियाणा सरकार की कोविड को लेकर जारी गाइड लाइन का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने इंजेक्शन और ऑक्सीजन की कालाबाजारी करने वालों पर पैनी नजर रखने और दोषी मिलने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले का कोई नागरिक आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई न होने की वजह से परेशान न हो। हरियाणा विधानसभा स्पीकर ने कहा कि जिला पंचकूला से लॉकडाउन और कोरोना की वजह से कोई भी व्यक्ति पलायन नहीं कर रहा है। इस बैठक में मेयर कुलभूषण गोयल, बीजेपी जिला प्रधान अजय शर्मा, फार्मेसी काउंसिल के सदस्य बीडी सिंघल, वरिष्ठ बीजेपी नेता श्याम लाल बंसल के साथ कई सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed