फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Meeting: Administration trying to improve the standard of living of very poor families: DC

बैठक : अति गरीब परिवारों का जीवन स्तर सुधारने की कोशिश कर रहा प्रशासन: डीसी

Tue, 22 Mar 2022 01:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Meeting: Administration trying to improve the standard of living of very poor families: DC
पंचकूला। लघु सचिवालय के सभागार में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत आयोजित दूसरे चरण के मेलों के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त महावीर कौशिक ने की। उन्होंने मेलों में प्राप्त आवेदनों की विभागानुसार समीक्षा की। उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना राज्य सरकार की अहम योजनाओं में से एक है।
विज्ञापन

इसकी समीक्षा स्वयं मुख्यमंत्री समय-समय पर करते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सोच के अनुरूप अति गरीब परिवारों की सालाना आय को 1.80 लाख रुपये से बढ़ाने के उद्देश्य से 2 से 8 मार्च तक मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेलों का आयोजन किया गया, जिसमें 18 विभागों द्वारा लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ देने के उद्देश्य से उनकी काउंसलिंग की गई और आवेदन प्राप्त किए गए। उपायुक्त महावीर कौशिक ने विभागों को निर्देश दिए कि मेलों के दौरान प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभाग द्वारा तुरंत कार्रवाई की जाए ताकि लाभार्थी को उसकी पात्रता के अनुसार सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विभाग सुनिश्चित करे कि कोई भी आवेदन लंबित न रहे। आवेदन को लंबित रखना पात्र व्यक्तियों को उनके लाभ से वंचित रखने की तरह है। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त आयूष सिन्हा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गगनदीप सिंह, पशु पालन विभाग के उप निदेशक अनिल बनवाला, योजना अधिकारी देवेंद्र सांगवान, रेडक्रास सोसायटी की सचिव सविता अग्रवाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी भगत सिंह, लीड बैंक मैनेजर बृजेश सिंह, एमएसएमई से रोहित टिंडल और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed