फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Medical College, Sites not final for medical college in panchkula

घोषणा के एक माह बाद भी मेडिकल कॉलेज की साइट तय नहीं

Mon, 06 Jun 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/पंचकूला
ब्यूरो, अमर उजाला/पंचकूला Updated Mon, 06 Jun 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
Medical College, Sites not final for medical college in panchkula
मेडिकल स्टूडेंटस को ‌मिली सौगात - फोटो : demo pic
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पंचकूला विकास रैली में मेडिकल कॉलेज बनाने की घोषण की थी। इसके एक माह बाद भी कॉलेज के लिए जमीन नहीं मिल पाई है। हरियाणा सरकार की इस बहुमुखी प्रोजेक्ट के लिए जिला प्रशासन, हुडा और नगर निगम संयुक्त तौर पर जगह की तलाश में है, लेकिन सहमति न बन पाने के कारण मामला कुछ समय के लिए लटक सकता है।
विज्ञापन


मनसा देवी कांप्लेक्स में जिस जगह मेडिकल कॉलेज बनाने के कयास लगाए जा रहे हैं, वहां पर बनी एक अवैध कॉलोनी सबसे बड़ी बाधा है। अगर इस कॉलोनी को हटाया भी जाता है तो मेडिकल कॉलेज के लिए यह जगह पर्याप्त नहीं है। जबकि बाकी जगह भी विवाद में है। 
विज्ञापन


इस संबंध में पंचकूला के विधायक ज्ञानचंद गुप्ता लगातार कह रहे थे कि मनसा देवी कांप्लेक्स में एक साइट है, जो जनरल अस्पताल के नजदीक पड़ेगी और यहां पर मेडिकल कॉलेज बन सकेगा। लेकिन इस साइट पर बनी गांधी कॉलोनी मेडिकल कॉलेज की राह में सबसे बड़ा रोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कॉलोनी को हटाने से पहले यहां के लोगों को फ्लैट बनाकर देने होंगे। हालांकि कॉलोनियों के पुनर्वास के लिए काम जरूर चल रहा है, लेकिन गांधी कॉलोनी के लिए अभी स्कीम नहीं आई है। फ्लैटों का निर्माण होने के बाद ही यह कॉलोनी शिफ्ट की जा सकेगी। 


हुडा के पास जगह 
मोगीनंद में मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए पर्याप्त जगह
सेक्टर-32 में हुडा के पास जगह मौजूद है।

कोट्स 
एमडीसी में ही मेडिकल कॉलेज बनेगा। पहले कॉलोनी वासियों को जगह दी जाएगी। उसके बाद मेडिकल कॉलेज बनाने का काम शुरू होगा। 
- ज्ञानचंद गुप्ता, विधायक पंचकूला।  

कोट्स 
सरकार ने पंचकूला वासियों से मेडिकल कॉलेज खोलने के वायदे किए हैं। यहां के लोगों की यह पुरानी मांग है। प्रदेश सरकार को इसे जल्द पूरा करना चाहिए। लेकिन काम करने की गति को देखकर ऐसा लगता है कि सरकार अपने काम के प्रति गंभीर नहीं है। - प्रवीण अत्रेय, प्रवक्ता इंडियन नेशनल लोकदल, पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed