{"_id":"688d071b2e0cb364340fe9e2","slug":"mayor-visits-sector-27-old-age-home-panchkula-news-c-87-1-pan1010-125363-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: महापौर ने सेक्टर-27 वृद्धाश्रम का किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: महापौर ने सेक्टर-27 वृद्धाश्रम का किया दौरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। महापौर कुलभूषण गोयल एवं नगर निगम आयुक्त आरके सिंह ने शुक्रवार को सेक्टर- 27 के वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। इस वृद्धाश्रम को चलाने के लिए कंपनी का चयन कर लिया गया है और अगले सप्ताह कंपनी अपना कार्य शुरू कर देगी।
आरके सिंह ने निर्देश दिए कि बुजुर्गों के लिए सभी सुविधाओं का ध्यान रखा जाए। इस वृद्धाश्रम का उद्घाटन 5 जनवरी 2024 को हुआ था। सात मंजिला इमारत में 92 कमरे हैं और 184 बुजुर्गों के रहने की व्यवस्था है। इस वृद्धाश्रम का निर्माण लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। बुजुर्गों की सुविधा के लिए लिफ्ट की व्यवस्था है। आधुनिक रसोईघर है। भूतल पार्किंग की सुविधा है जिसमें 100 वाहन खड़े हो सकते हैं।