{"_id":"68b9f105dd5d63bbd3075ec2","slug":"mayor-kulbhushan-goyal-took-stock-of-the-damage-caused-by-rain-in-the-city-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-19264-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: महापौर कुलभूषण गोयल ने लिया शहर में बरसात से हुए नुकसान का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: महापौर कुलभूषण गोयल ने लिया शहर में बरसात से हुए नुकसान का जायजा
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। महापौर कुलभूषण गोयल ने वीरवार को शहर के विभिन्न सेक्टरों का दौरा कर बरसात से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जलभराव की समस्या को तुरंत हल किया जाए ताकि लोगों को असुविधा न हो। महापौर सबसे पहले सेक्टर-26 और सेक्टर-28 पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। लोगों ने बताया कि सेक्टर-28 में जलभराव के कारण सामुदायिक केंद्र की दीवार गिर गई है। इस पर महापौर ने संबंधित अधिशासी अभियंता सुमित मलिक को तुरंत कार्रवाई करते हुए दीवार का निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।
इसके बाद कुलभूषण गोयल ने सेक्टर-20 स्थित ग्रुप हाउसिंग सोसायटी नंबर-105 के सामने जलभराव की स्थिति का भी जायजा लिया। यहां उन्होंने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) और नगर निगम अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से स्थल निरीक्षण किया। सोसायटी निवासियों ने अपनी समस्याएं साझा कीं, जिस पर महापौर ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही इसका समाधान कर दिया जाएगा। इस मौके पर पार्षद संदीप सिंह, सोनिया सूद, सुशील गर्ग, भाजपा जिला उपाध्यक्ष उमेश सूद, भाजपा नेता सुखबीर पूनिया, जसवीर सिंह गोयत, मुकेश कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति और अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन