{"_id":"62b223487ada7106aa2550e2","slug":"mayor-inspected-sectors-and-underpasses-after-rain-pkl-office-news-pkl4543504150","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के बाद मेयर ने किया सेक्टरों और अंडरपास का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के बाद मेयर ने किया सेक्टरों और अंडरपास का निरीक्षण
विज्ञापन
पंचकूला। सोमवार को हुई बारिश के बाद कुछ जगहों पर जलभराव की शिकायत आने पर महापौर कुलभूषण गोयल एक्शन मोड में दिखे। महापौर ने नगर निगम और पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के अधिकारियों के साथ विभिन्न सेक्टरों का दौरा किया। उन्होंने सेक्टर -19 रेलवे अंडरपास का निरीक्षण किया। वहां पानी रुका हुआ था। नगर निगम के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर विजय गोयल ने बताया कि यह पानी अंडरपास के ऊपर कुछ जगहों पर स्टील की चादरें ना लगने के कारण अंदर आ गया है।
गोयल के मुताबिक अंडरपास के ऊपर साइड में कुछ चादरें लगनी बाकी हैं, जिसके लगने के बाद बरसात में सीधे पानी अंदर नहीं आएगा। महापौर ने तुरंत चादरें लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अंडरपास में यदि सड़क से पानी अंदर आता है, तो उसके लिए बरसात के दिनों में एक संपवैल बनाकर एक पंप लगाकर पानी की निकासी भी करवाई जाए। लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या आई, तो संबंधित अधिकारी और कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने अंडरपास के साथ गुजर रही सड़कों की रोड गलियों को साफ करने के निर्देश दिए, ताकि पानी का बहाव अंडरपास की तरफ ना हो और आसानी से पानी निकल जाए। महापौर ने औद्योगिक क्षेत्र फेज -1 और 2 में जहां भी मलबा इकट्ठा है, उसे उठाने के निर्देश दिए। साथ ही जिन जगहों पर स्ट्रार्म वाटर लाइनें बंद पड़ी हैं, उन्हें जेसीबी लगाकर सफाई करवाने को कहा। सेक्टर -20 में भी महापौर निरीक्षण किया। एक्सईएन प्रमोद कुमार ने बताया कि बारिश के बाद 15-20 मिनट के लिए सड़कों पर पानी एकत्रित हो गया था, जोकि बाद में खुद ही निकल गया।
विज्ञापन
एक सोसाइटी के आगे पानी इकट्ठा था, जिसे निकालने के लिए कर्मचारी लगा दिए थे। महापौर ने नगर निगम इंजीनियरिंग विंग और सैनिटेशन विभाग को निर्देश दिए कि जहां पर भी पानी एकत्रित होने की शिकायतें हैं, वहां पर अतिरिक्त कर्मचारी लगाकर साफ करवाया जाए, नियमित सफाई करवाई जाए, रोजाना मलबा उठवाया जाए। इस दौरान एसई विजय गोयल, एक्सईएन सुमित मलिक, प्रमोद कुमार सहित एसडीओ, जेई और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।