फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Mayor expressed displeasure over slow pace of construction of Municipal Corporation building

नगर निगम भवन का निर्माण धीमी गति से होने पर मेयर ने जताई नाराजगी

Wed, 02 Jun 2021 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Mayor expressed displeasure over slow pace of construction of Municipal Corporation building
पंचकूला। सेक्टर-3 स्थित नगर निगम की बिल्डिंग के निर्माण का मेयर कुलभूषण गोयल ने मंगलवार को निरीक्षण किया। मेयर ने भवन निर्माण की धीमी गति पर असंतोष जताया और निर्देश दिए कि जनवरी 2022 में इस भवन का लोकार्पण किया जाना है, इसलिए काम में तेजी लाई जाए। मेयर ने कहा कि इस समय लोगों को अपने कामों के लिए एक से दूसरी जगह निगम कार्यालयों का चक्कर लगाना पड़ता है, इसलिए कोशिश है कि जल्द से जल्द भवन का निर्माण पूरा किया जाए और लोगों का समय और पैसा दोनों बचे।
विज्ञापन

मेयर तीन बार निर्माण कार्य का निरीक्षण कर चुके हैं। निगम के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर विजय गोयल ने मेयर को बताया कि भवन की चौथी मंजिल की छत डाल दी है। एक महीने में स्ट्रक्चर पूरी तरह खड़ा हो जाएगा। यह बिल्डिंग पांच मंजिला बनाई जा रही है। भवन पर लगभग 30 करोड़ रुपये की लागत आएगी। मेयर ने बताया कि इस भवन के निर्माण से एक छत के नीचे निगम के सभी दफ्तर आ जाएंगे। यहां पर बेसमेंट के अलावा चार मंजिला ग्रीन बिल्डिंग बनेगी, जिसमें अलग-अलग सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इको फ्रेंडली बिल्डिंग बनाई जा रही है। निगम ने बिल्डिंग कोड के रेटिंग सिस्टम को लागू करने के लिए हैदराबाद की कंपनी से करार किया है। इसके तहत शहर में ग्रीन बिल्डिंग के निर्माण को बढ़ावा दिया जाएगा। भविष्य में ऐसी भवन बनाए जाएंगे जिनमें प्राकृतिक प्रकाश की ज्यादा व्यवस्था हो।
विज्ञापन

800 लोगों की एक साथ हो सकेगी मीटिंग
यह बिल्डिंग गर्मियों में ठंडी और सर्दियों में गर्म रहेगी। वॉटर रीसाइक्लिंग और रेन वॉटर हार्वेस्टिंग का भी इनमें इंतजाम होगा। इसमें वॉटर, एनर्जी बचाने व ज्यादा से ज्यादा नेचुरल रिसोर्सेज के इस्तेमाल की व्यवस्था होगी। ग्राउंड फ्लोर पर ऑडिटोरियम बनाया जाएगा, जिसमें 150 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। इसके अलावा एक टाउन हॉल होगा, जिसमें 800 लोगों की मीटिंग एक साथ हो सकेगी। इसके अलावा कैंटीन, किचन, बैंक शाखा, रिकॉर्ड रूम, सामुदायिक सुविधा केंद्र होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली मंजिल पर होगा मेयर का ऑफिस
पहली मंजिल पर कमिश्नर, ज्वाइंट कमिश्नर, मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर, पार्षदों के कमरे, कांफ्रेंस हाल के अलावा लाइब्रेरी होगी। दूसरी मंजिल पर इंजीनियरिंग विंग, एसई, एक्सईएन, जेई, आर्किटेक्ट टाउन प्लानर, मेडिकल ऑफिसर बैठेंगे। तीसरी मंजिल पर लीगल, आईटी सेल, ऑडिट, अकाउंट ऑफिसर की व्यवस्था होगी। चौथी मंजिल पर हाउस मीटिंग हॉल, लाऊंज, डायनिंग हॉल और आठ कमरे जिसमें बाथरूम अटैच होंगे। इस बिल्डिंग की बाउंडरी वॉल सुरक्षा अंतर्गत सात फुट की बनाई जाएगी। हर फ्लोर पर अलग मीटिंग हाल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed