पंजाब में विकराल हुआ कोरोना, एक दिन में सर्वाधिक 106 की मौत, 1514 नए पॉजिटिव मिले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस ने पंजाब में बुधवार को सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक दिन में 106 मरीजों की जान ले ली। अब तक इस महामारी से मौतों का आंकड़ा किसी भी दिन 60 से ऊपर नहीं गया था। इसके साथ ही राज्य में मरने वाले मरीजों की संख्या 1618 तक पहुंच गई है। राज्य के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 15,629 मरीजों में से 511 की हालत नाजुक बनी हुई है। इनमें 440 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर और 71 वेंटिलेटर पर हैं। इसी दौरान, बीते 24 घंटे में कोरोना के 1514 नए मामले भी सामने आए हैं। अब राज्य में इस महामारी से संक्रमितों की संख्या 56989 हो गई है।
सबसे अधिक मौतें लुधियाना में
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, बुधवार को लुधियाना में 18, जालंधर में 11, बठिंडा में 10, मोहाली में 9, अमृतसर व गुरदासपुर में 8-8, रोपड़ में 7, पटियाला में 6, फिरोजपुर, कपूरथला व होशियारपुर में 5-5, फतेहगढ़ साहिब व फाजिल्का में 3-3, फरीदकोट, संगरुर व तरनतारन में 2-2, मुक्तसर व नवांशहर में 1-1 मरीज की मौत हो गई।
बठिंडा में भी महामारी ने पसारे पैर
राज्य में पांच जिलों लुधियाना, अमृतसर, जालंधर, पटियाला व मोहाली के अलावा बठिंडा में भी कोरोना ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। बीते दो दिन से बठिंडा जिले में प्रतिदिन सौ से अधिक केस सामने आ रहे हैं। बुधवार को सबसे ज्यादा 242 केस लुधियाना में दर्ज किए गए। इसके अलावा जालंधर में 171, बठिंडा में 163, पटियाला में 160, मोहाली में 112, अमृतसर में 99, फरीदकोट में 64, मुक्तसर में 63, बरनाला में 60, फाजिल्का में 56, फिरोजपुर में 46, संगरूर में 44, रोपड़ में 30, तरनतारन व मानसा में 27-27, गुरदासपुर व कपूरथला में 25-25, मोगा व पठानकोट में 24-24, होशियारपुर में 18, फतेहगढ़ साहिब व नवांशहर में 17-17 कोरोना पॉजिटिव केस दर्ज किए गए हैं। इनमें 286 केस पहले से संक्रमित मरीजों के करीबी संपर्क वाले लोगों के हैं।
कुल 39,742 हो चुके हैं स्वस्थ
पंजाब में बुधवार को 1595 मरीज स्वस्थ हो गए, जिन्हें अस्पतालों से घर जाने की अनुमति दे दी गई। इन मरीजों में फिरोजपुर के 397, लुधियाना के 347, बठिंडा के 197, पटियाला के 179, अमृतसर के 108, होशियारपुर के 104, जालंधर के 84, तरनतारन के 47, मुक्तसर के 35, फाजिल्का के 26, पठानकोट के 25, गुरदासपुर के 13, बरनाला के 12, संगरूर के 8, नवांशहर के 7, कपूरथला के 4, फतेहगढ़ साहिब व मानसा के 1-1 मरीज शामिल हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना को मात देने वालों की संख्या भी 39,742 हो गई है।