फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Mata Mansa Devi Temple will look like Kashi Vishwanath Corridor from August 31

Panchkula News: 31 अगस्त से काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तरह दिखेगा माता मनसा देवी मंदिर

Fri, 17 May 2024 05:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
Mata Mansa Devi Temple will look like Kashi Vishwanath Corridor from August 31
लगेगी हनुमान जी की 108 फीट ऊंची मूर्ति, महज 6 माह में काम पूरा करने का निर्देशलाइट एंड साउंड शो के साथ एक ओपन एयर थिएटर भी बनाया जाएगा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। माता मनसा देवी मंदिर परिसर में काशी काॅरिडोर की तर्ज पर एक अतिरिक्त प्रवेश गलियारे का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। पहले हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से शक्ति चौक का निर्माण किया जा रहा है। यह प्रोजेक्ट 6.11 करोड़ रुपये की लागत 31 अगस्त तक तैयार कर लिया जाएगा। इसका सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट रुड़की की ओर से इसका खाका तैयार किया गया था। वर्तमान में श्री माता मनसा देवी मंदिर के बाईं तरफ प्रवेश शेड के माध्यम से भक्त माता के दर्शन करते हैं, इसी शेड और घुमावदार सीढ़ी के रास्ते से भक्त मंदिर तक पहुंचते हैं। कतार में खड़े भक्तों को मुख्य मंदिर के सामने का भव्य दृश्य दिखाई नहीं देता। बता दें कि मुख्य मंदिर तक पहुंचने की यात्रा के लिए शक्ति द्वार से शुरुआत होगी। मुख्य मंदिर तक पहुंचने के लिए शक्ति द्वार से मुख्य मंदिर तक शक्ति कॉरिडोर बनाया जा रहा है और यह मार्ग तैयार होने के बाद इसका नाम शक्ति पथ रखा जाएगा।

दूसरे चरण में होगा हनुमान वाटिका का निर्माण
हनुमान वाटिका का निर्माण हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से 25 करोड़ की लागत से किया जाना है। यहां हनुमान जी की 108 फीट ऊंची मूर्ति (बैठी हुई मुद्रा में) बनाई जाएगी। इस प्रोजेक्ट के लिए कंसलटेंट हायर करने के लिए प्लानिंग विभाग कर रहा है। यह मूर्ति इतनी विशाल होगी कि एक किलोमीटर दूर से भी आसानी से दर्शन किए जा सकेंगे। इसके अलावा प्रस्तावित योजना में उपासना स्थल, नारायण सेवा स्थल, नित्य पार्क, तिकोने पार्क का निर्माण भी शामिल है। श्रद्धालुओं और दर्शनार्थियों के लिए ओपन एयर थियेटर में लेजर शो शुरू करने का भी प्रस्ताव है। जिसमें लगभग 500 लोगों की बैठने की क्षमता होगी।
विज्ञापन


कोट
माता मनसा देवी मंदिर परिसर में काशी काॅरिडोर की तर्ज पर एक अतिरिक्त प्रवेश गलियारे का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। कंपनी को 31 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एनके पायल, एक्सईएन एचएसवीपी पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed