फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Masterclass at NIFT instills confidence in students

Panchkula News: निफ्ट मेंं मास्टर क्लास के दौरान विद्यार्थियों में भरा आत्मविश्वास

Sun, 09 Nov 2025 01:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Masterclass at NIFT instills confidence in students
पंचकूला। सेक्टर -23 स्थित राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) में शनिवार को मास्टर क्लास का आयोजन किया गया। इसमेंं मास्टर क्लास में मशहूर डिजाइनर श्वेता कपूर ने कहा कि नए डिजाइनरों को अपनी रचना को पूरी वफादारी के साथ करना चाहिए। उन्हेंं अपने काम के प्रति आत्मविश्वास होना चाहिए। अगर कोई काम गलत है तो उसे ठीक करने के लिए प्रयास करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियोंं को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों को सहयोग करने और इस तरह काम के लिए सशक्त बनाना जहां न्यूनतम प्रयास और अधिकतम लाभ हो इस सिद्धांत पर काम करना चाहिए। इस मौके पर निफ्ट महानिदेशक आईएएस तनु कश्यप भी उपस्थित रहीं। श्वेता कपूर ने इस दौरान विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रदर्शनों के माध्यम से छात्रों के कार्यों का प्रदर्शन करते हुए परिसर का भ्रमण किया गया। मास्टरक्लास की शुरुआत मल्टीपर्पज हॉल में दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई। उन्होंने फैशन डिजाइनरोंं को अंतरराष्ट्रीय इंटर्नशिप से लेकर बरबेरी और भारतीय काउचर हाउस जैसे वैश्विक नामों के साथ सहयोग तक के उदाहरण देकर काम करने के तरीके समझाए।
विज्ञापन

मास्टरक्लास का संचालन सहायक प्रोफेसर और क्षेत्रीय उद्योग समन्वयक केतन ढिल्लों ने किया। छात्रों ने इंटरेक्टिव सत्र में सक्रिय रूप से भाग लिया। मास्टर क्लास में श्वेता कपूर ने नए डिजाइनरों को अपनी रचना के प्रति सच्चे रहने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि डिजाइनर का व्यक्तित्व और आत्म-जागरूकता डिजाइन की नींव हैं। उन्होंने बताया कि उद्योग में रचनात्मक संतुलन बनाए रखने के लिए विद्यार्थियोंं को नई तकनीक और काम की समझ को विकसित करना होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed