{"_id":"61850dd6d087fc1e4d7c26f1","slug":"massive-fire-broke-out-in-showroom-at-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला: सेक्टर 11 की गिफ्ट गैलरी में लगी भीषण आग, दमकल की दस गाड़ियों ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला: सेक्टर 11 की गिफ्ट गैलरी में लगी भीषण आग, दमकल की दस गाड़ियों ने पाया काबू
Fri, 05 Nov 2021 04:26 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 05 Nov 2021 04:26 PM IST
सार
दिवाली से पहले पंचकूला के इंडस्ट्रियल एरिया फेज 2 में भी एक बड़ा हादसा हुआ था, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
पंचकूला शोरूम में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंचकूला के सेक्टर 11 में एक गिफ्ट शोरूम में शुक्रवार को अचानक आग लग गई जिससे शोरूम के अंदर पड़ा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की एक के बाद एक करीब 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इसी हफ्ते इंडस्ट्रियल एरिया फेज 2 में भी एक बड़ा हादसा हुआ था, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने सेक्टर 11 पहुंच कर आग लगने से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने इस घटना पर गहरा दुख प्रकट किया और आग लगने से हुए नुकसान की भरपाई के लिए अपने स्वैच्छिक कोष से पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। सुबह लगभग 11 बजे राघव गिफ्ट गैलरी में आग लगने की सूचना गुप्ता को मिली, वे तुरंत वहां पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों व अन्य व्यपारियों से आग लगने के कारणों के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - जालंधर में वारदात: जमीन विवाद में युवक की तीन गोलियां मारकर हत्या, भड़के परिजनों ने शव रखकर ट्रैफिक जाम किया
गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा व्यापरियों के कल्याण हेतु व्यापारी कल्याण बोर्ड गठित किया गया है जिसके तहत व्यापारियों को आग, चोरी, बाढ़ और भूकंप के कारण हुए स्टॉक, फर्नीचर और अन्य सामान के नुकसान की भरपाई के लिए 25 लाख रुपये तक का बीमा लाभ उनके टर्नओवर के आधार पर प्रदान किया जाता है। उन्होंने कहा कि यह राज्य सरकार की अनूठी पहल है और जिन व्यापारियों ने अभी तक अपना पंजीकरण नहीं कराया है, वे जल्द से जल्द अपना पंजीकरण कराएं ताकि किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में उन्हें बीमा लाभ मिल सके।
विज्ञापन
वहीं पंचकूला औद्योगिक क्षेत्र फेज 2 में वैस्टवुड फर्नीचर फैक्टरी में आग लगने की घटना पर गुप्ता ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को इस दुखद घटना से अवगत करवाया था जिसके बाद मनोहर लाल ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और एक घायल व्यक्ति के लिए 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। उपायुक्त को एक सप्ताह के भीतर पीड़ितों को मुआवजा देने के लिए कह दिया गया है।