फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Masked accused snatch farmer's tractor-trolley loaded with paddy and flee

Panchkula News: किसान की धान से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली छीनकर भागे नकाबपोश आरोपी

Wed, 29 Oct 2025 01:24 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Wed, 29 Oct 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Masked accused snatch farmer's tractor-trolley loaded with paddy and flee
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर। गांव जामा रखिया उताड़ में ग्यारह नकाबपोश आरोपी किसान की धान से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली छीनकर फरार हो गए। पहचान होने पर थाना ममदोट पुलिस ने मंगलवार तीन को नामजद कर ग्यारह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
पीड़ित गुरप्रीत सिंह वासी जामा रखिया उताड़ ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह किसान परमजीत सिंह के खेत में से धान की ट्राॅली लादकर मंडी हजारा सिंह वाला की तरफ जा रहा था। जब मंडी हजार वाला के नजदीक हाई स्कूल के पास पहुंचा तो आरोपियों ने उसकी ट्रैक्टर-ट्रॉली के आगे अपना ट्रैक्टर लगा दिया और उसे रोक लिया। सभी नकाबपोश थे। उन्होंने जबरन उसके ट्रैक्टर से धान से लदी ट्राॅली निकालकर अपने ट्रैक्टर के साथ जोड़ ली और धान से लदी ट्राॅली लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

इस संबंधी उसने किसान परमजीत सिंह को सूचित करके पुलिस को सूचना दी। छानबीन करने पर आरोपियों की पहचान हो गई। थाना ममदोट पुलिस ने गुरप्रीत सिंह के बयान पर आरोपी भिंदा सिंह, गगनदीप सिंह व गुरदीप सिंह समेत 11 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed