{"_id":"62e2ec2d649525093d024e21","slug":"martyr-s-memorial-of-the-first-war-of-independence-will-be-ready-soon-panchkula-news-pkl4579517103","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजादी की पहली लड़ाई का शहीद स्मारक जल्द बनकर होगा तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजादी की पहली लड़ाई का शहीद स्मारक जल्द बनकर होगा तैयार
विज्ञापन
चंडीगढ़। 1857 की क्रांति के असंख्य योद्धाओं व सेनानियों की याद में अंबाला छावनी में 22 एकड़ में स्थापित किए जा रहे ‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद स्मारक’ का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। अब स्मारक में आर्ट कार्य को शुरू किया जाएगा और इस स्मारक का उद्घाटन आजादी अमृत महोत्सव वर्ष के दौरान ही किया जाएगा। इस स्मारक में 1857 की क्रांति के दौरान हुई घटनाओं को वर्चुअल तरीके से जींवत करते हुए आंगुतकों के ज्ञानवर्धन के लिए भी दर्शाया जाएगा।
यह जानकारी हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने दी। वीरवार को विज यहां स्मारक के संबंध में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। यह शहीद स्मारक सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा स्थापित किया जा रहा है।
विज ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्मारक के कार्य में और गति लाई जाए, ताकि यह स्मारक आगंतुकों के लिए जल्द शुरू हो सके। यह शहीद स्मारक एक बड़े पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा जो संभवत: देश का सबसे बड़ा व आधुनिक तकनीक से लैस शहीद स्मारक होगा। इतिहास की पुख्ता वस्तुओं व कहानियों को दिखाने को 1857 से संबंधित इतिहासकारों की एक कमेटी का गठन भी किया गया है, जिसमें वे अपने-अपने अध्ययन के अनुसार जो सुझाव दे रहे हैं। बैठक में लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. अमित अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
देश के जाने-माने स्क्रीप्ट राइटर अतुल तिवारी लिख रहे स्मारक की स्क्रीप्ट
शहीद स्मारक के संबंध में एक पावर प्वांइट प्रस्तुति भी दिखाई गई जिसमें बताया गया कि इस शहीद स्मारक को बेहतरीन बनाने के लिए देश के जाने-माने स्क्रीप्ट राइटर अतुल तिवारी द्वारा 1857 के दौरान हुई विभिन्न घटनाओं की इंट्रोडक्टरी फिल्म हेतू स्क्रीप्ट व स्मारक की कांस्टिग को लिखा जा रहा हैं जिसमें वर्तमान हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों से जुडे अग्रणी लोगों के द्वारा बोला व दर्शाया जाएगा। यहां 1857 की घटनाओं का जीवंत चित्रण वर्चुअल तरीके से होगा। स्मारक में ओपन एयर थियेटर भी बनाया जा रहा है जिसमें हरियाणा सरकार की उपलब्धियां दिखाई जाएगी और लाईट एंड साऊंड शो का भी प्रावधान होगा।
हरियाणा के लोग बहादुर, 1857 के दौरान अपने औजारों को ही हथियार बनाया
गृह मंत्री ने कहा कि हरियाणा के लोग बहादुर हैं और 1857 के दौरान हरियाणा के लोगों ने अपने औजारों को ही हथियार बनाकर अंग्रेजों से लोहा लिया था। उन्होंने बताया कि 1857 के दौरान अंग्रेंजों ने हरियाणा के इन लोगों को काली पलटन कहा था अर्थात हरियाणा के लोगों ने इस क्रांति को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम देने के लिए योजना बनाई हुई थी।