फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Married a Hindu businessman with fake documents while hiding her Muslim religion.

Panchkula News: मुस्लिम धर्म छुपाकर फर्जी दस्तावेजों से हिंदू बिजनेमैन से रचाई शादी

Thu, 25 Jan 2024 07:28 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 07:28 PM IST
विज्ञापन
Married a Hindu businessman with fake documents while hiding her Muslim religion.
दबाव बना 30 लाख हड़पे, गृृह मंत्री ने शिकायत के बाद एसआईटी गठितसंवाद न्यूज एजेेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। एक महिला ने शादीशुदा होते हुए षड़यत्र के तहत अपना मुस्लिम धर्म छिपाकर हिंदू रीति रिवाज के तहत पंचकूला निवासी एक वैब डेवलपर बिजनेसमैन से शादी रचा ली। महिला ने जाली दस्तावेज तैयार कर असली पहचान छुपाकर बैंक में खाते भी खुलवाए। महिला ने धोखाधड़ी की नियत से दबाव बनाकर पीड़ित व्यक्ति से 30 लाख रुपये हड़प लिए। बिजनेसमैन ने महिला पर लव जिहाद में फंसाने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित व्यक्ति ने आरोप लगाया कि महिला ने लव जिहाद के तहत हिंदू लोगों को हनी ट्रैप में फंसाने के बाद झूठे आपराधिक मुकदमों मे फंसाकर पैसे ऐंठती है। वहीं महिला ने पीडि़त व्यक्ति व उसके परिजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की शिकायत सेक्टर-5 महिला थाने में दी है। वहीं परेशान बिजनेसमैन हरियाणा के गृह मंत्री अनिज विज को शिकायत दी है, जिसके बाद एसआईटी का गठन कर उन्होंने जांच के आदेश दे दिए। पीडि़त ने बताया कि वह मूलरूप से हरिद्वार उत्तराखंड के हैं। 2016 में वह पैतृक घर हरिद्वार बस से जा रहे थे। इसी बस में अंबाला से महिला चढ़ी और बगल में बैठ गई। महिला ने अपनी पहचान हिंदू के रूप में बताई। इसके बाद महिला ने व्यक्ति का मोबाइल नंबर ले लिया और बात करने लगी और दोनों में दोस्ती हो गई। कुछ समय बाद महिला ने व्यक्ति से शादी करने में रुचि दिखाई। लेकिन पीडि़त ने शादी से इन्कार कर दिया। लेकिन महिला तरह तरह के बहाने बनाकर शादी के लिए कहती रही। महिला ने पीडि़त को बताया कि उसने जेबीटी किया है और स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद सरकारी स्कूल में पढ़ा रही है। महिला ने पीडि़त को अपने जाल में फंसाकर 2019 में शादी कर ली। दोनों पंचकूला में रहने लगे। महिला ने अपने पति को बताया कि वह गर्भवती है, लेकिन बच्चा नहीं करना चाहती और उसने गर्भपात करवा लिया।
महिला के कोरोना काल के समय स्थानीय पुलिस के साथ अच्छे संबंध बने
कोरोना काल के समय पीडि़त की पत्नी ने स्थानीय पुलिस के साथ अच्छे संबंध बना लिए, जिसमें दुर्गा शक्ति में कार्यरत महिला पुलिस कर्मचारी थीं। 2021 में महिला के भाई बहन घर आने जाने लगे। जून 2022 में महिला ने अमरावती चौकी पिंजौर में उसके बड़े भाई और भाभी के खिलाफ एक झूठी शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत वापस लेने के एवज में महिला ने पीडि़त के पिता से 3 लाख रुपये लिए। पीडि़त कुछ समय के लिए अपने पिता के पास हरिद्वार गया था। इसी दौरान महिला ने पीडि़त को फोन कर बताया कि स्थानीय पुलिस के एक एएसआई ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। जिसे वह पिछले कुछ समय से जानती थी। पीडि़त तुरंत वापस आया और एएसआई के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया जो अभी कोर्ट में विचाराधीन है। पीडि़त ने शिकायत में बताया कि मामले की जांच कर रही सब इंस्पेक्टर महिला का आरोपी से काफी मेल जोल हो गया। वह दिन रात उसके घर आती थी। सब इंस्पेक्टर महिला ने एएसआई की जमानत रद्द कारवाने के नाम पर महिला से 2 लाख रुपये की मांग की। उस समय पीडि़त ने 50 हजार रुपये नकद दे दिए।
विज्ञापन

सोशल मीडिया से खुली पोल
इस दौरान पीडि़त ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर महिला की बहन व रिश्तेदारों की आईडी देखी। उनका पहनावा मुस्लिम धर्म का था। जिसके बाद पीडि़त को शक हुआ। पीडि़त ने महिला के भाई को फोन किया और उसने अपना असली नाम मुस्लिम धर्म का बताया। यह भी बताया कि उसकी बहन भी मुस्लिम है और पढ़ी लिखी नहीं है। यह सुनते ही पीडि़त के होश उड़ गए। उसने महिला की जानकारी जुटानी शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहला पति कर चुका है आत्महत्या
छानबीन के बाद पीड़ित व्यक्ति को पता चला कि महिला ने 2009 में हिंदू धर्म के व्यक्ति से शादी की थी। महिला ने उस व्यक्ति के खिलाफ भी यमुनानगर में झूठा मामला दर्ज करवाया था। महिला के पहले पति ने परेशान होकर 7 फरवरी 2016 में आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद पीडि़त को पता चला कि यमुनानगर निवासी एक व्यक्ति के साथ उसकी पत्नी के संबंध थे और पैसे ऐंठने के लिए उस पर सहारनपुर उत्तर प्रदेश पुलिस में केस दर्ज करवाया था। पीडि़त ने शिकायत में बताया कि महिला उस पर अतिरिक्त दबाव बनाने के लिए पुलिस में अपने जानकार लोगों को घर बुलाती थीं। जांच में पीडि़त को पता चला कि उसकी पत्नी के पास जाली तीन वोटर कार्ड, पैन कार्ड व आधार कार्ड भी है। महिला ने पीडि़त के हरिद्वार स्थित पहली मंजिल पर कब्जा किया हुआ है। पीडि़त व उसके परिजनों के खिलाफ हरिद्वार में भी केस दर्ज करवा रखा है। महिला ने दहेज सहित कई कई झूठे आरोप लगाकर पंचकूला महिला थाना सेक्टर-5 में शिकायत दी हुई है। पीडि़त ने इस बारे में कोर्ट में शिकायत दी है। जिसकी आगामी तारीख 2 मार्च है। पीडि़त ने दी शिकायत में बताया कि महिला ने मुस्लिम धर्म को छुपाते हुए धोखाधड़ी की नियत से उससे शादी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed